
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मुख्यमंत्री के तीसरे कार्यकाल के पहले राज्य बजट के पास होने के मौके पर बुधवार को राज्य के विधायक, मंत्री और प्रमुख ब्यूरोक्रेट्स को रात्रि भोज दिया। एक-एक कर मुख्यमंत्री ने सभी से मुलाकात की।
डिनर पार्टी में कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों के साथ ही भाजपा के भी लगभग सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। कुछ के साथ पत्नी, तो कई के साथ बच्चे भी थे। पार्टी रात्रि करीब 11 बजे तक चली।
मुख्यमंत्री के सिविल लाइंस स्थित सरकारी निवास पर आयोजित डिनर पार्टी में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित राज्य मंत्रिमण्डल के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे। विधायक और अधिकारियों का आना रात करीब पौने 8 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह पहुंचे।
भाजपा व अन्य दलों से आए ये प्रमुख नेता
भाजपा के प्रमुख नेताओं में गुलाबचंद कटारिया ( Gulab Chand Kataria ) , राजेन्द्र राठौड़, किरण माहेश्वरी, नरपत सिंह राजवी, कालीचरण सराफ और मदन दिलावर सहित अधिकांश प्रमुख नेता डिनर में मौजूद थे। बसपा और निर्दलीय विधायक भी पार्टी में शामिल हुए। करीब 9 बजे बाद विधायक और अधिकारियों की रवानगी शुरू हुई, जो रात करीब 11 बजे तक चली। पार्टी में पुलिस और सेना का बैण्ड भी मौजूद था। जिसने कई गाने पेश किए।
उधर, मुख्यमंत्री निवास के अंदर पार्किंग व्यवस्था कम होने से मंत्री और प्रमुख नेताओं के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की गाडि़यों को ही अंदर प्रवेश मिला। विधायकों की गाड़िया बाहर ही रही। ऐसे में अंदर जाने को लेकर विधायक व उनके चालकों की सुरक्षाकर्मियों से बातचीत में गर्माहट भी देखने को मिली। कांग्रेस के एक विधायक ने भी सुरक्षाकर्मी को तेज आवाज में बोलने पर डांटा।
Updated on:
01 Aug 2019 09:20 am
Published on:
01 Aug 2019 09:13 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
