जयपुर

Rajasthan Politics : महाराष्ट्र में शुरू हुई उठापटक के बीच राजस्थान कांग्रेस को लेकर आई ये लेटेस्ट खबर

Rajasthan Assembly Election 2023 : महाराष्ट्र में शुरू हुई उठापटक के बीच राजस्थान कांग्रेस को लेकर आई ये लेटेस्ट खबर    

less than 1 minute read
Jul 03, 2023

जयपुर।

महाराष्ट्र में गरमाई सियासत के बीच राजस्थान कांग्रेस के भविष्य पर मंथन के लिए आज नई दिल्ली में बैठक संभावित है। हालांकि आज की संभावित बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की व्यस्तता पर भी निर्भर करेगी। यदि बैठक होती है तो इसमें राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा तीनों सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, वीरेन्द्र राठौड़ और अमृता धवन मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में होने के कारण वर्चुअल माध्यम से इस बैठक का हिस्सा बन सकते हैं।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सन्दर्भ में नई दिल्ली में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव और सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार सहित अन्य कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा हो सकती है। दरअसल, प्रदेश में सत्ता और संगठन के लिहाज़ से आलाकमान के स्तर पर कई मसले पेंडिंग हैं जो फैसले के इंतज़ार में अटके पड़े हैं। यही वजह है कि प्रदेश कांग्रेस को लेकर इस चुनावी वर्ष के दौरान दिल्ली में होने वाली हर बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक स्थगित हुई तो और खिंचेगा इंतज़ार
राजस्थान कांग्रेस को लेकर नई दिल्ली में होने वाली संभावित बैठक यदि आज भी नहीं होती है, तो पेंडिंग मामलों को लेकर आलाकमान के फैसले का इतंज़ार कुछ दिन और करना पड़ सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अतिव्यस्तता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चोटिल होने के कारण आज की बैठक एक बार फिर स्थगित होने की संभावनाएं ज़्यादा हैं। हालांकि प्रस्तावित बैठक के लिए प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा दिल्ली पहुंचे हुए हैं। वहीं प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और तीन सह प्रभारी भी दिल्ली में ही मौजूद हैं।

Published on:
03 Jul 2023 11:16 am
Also Read
View All

अगली खबर