पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य शराब पीने और स्मैक का नशा करने के आदी हैं। आरोपी नशा करने के लिए वाहन चुराकर मैकेनिक मोहन बैरवा को दे देते थे। मोहन चोरी की बाइक के पार्ट्स निकाल लेता था। गिरोह के सदस्य उन पार्ट्स को कम दामों पर बेचकर अपने शौक पूरे करते थे। आरोपियों ने मालवीय नगर, जवाहर सर्कल, खोह नागोरियान, बजाज नगर, शिप्रापथ, विधायकपुरी, शिवदासपुरा, दौसा कोतवाली व अन्य इलाकों से कई वाहन चुराने की वारदात कबूल की है।