5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य में अपराध बेलगाम: 28 दिन…. 64 मर्डर और 118 मासूम बालिकाओं और महिलाओं से रेप

Rajasthan Crime: आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय...! पुलिस थानों में लगे पुलिस के इस ध्येय वाक्य का रंग लगता है अब फीका पड़ रहा है। राज्य में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही अपराधियों को प्रदेश छोड़ने की खुली चुनौती दी थी।

2 min read
Google source verification
Crime

जयपुर/मुकेश शर्मा. Rajasthan Crime: आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय...! पुलिस थानों में लगे पुलिस के इस ध्येय वाक्य का रंग लगता है अब फीका पड़ रहा है। राज्य में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही अपराधियों को प्रदेश छोड़ने की खुली चुनौती दी थी। लेकिन इसके बावजूद अगस्त माह के 28 दिन में ही 64 मर्डर और 118 मासूम बालिकाओं और महिलाओं से रेप की घटनाएं हो चुकी हैं। हर माह हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार सहित अन्य कई वारदात धड़ल्ले से हो रही हैं।

गैंग वाली घटनाएं कम
गैंग वाली घटनाएं कम हुई हैं। हत्या करने वाले छोटी-छोटी बात को लेकर हत्या कर देते हैं। वारदात करने वाले पुलिस से नहीं बच सकते। अधिकांश मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उमेश मिश्रा, डीजीपी राजस्थान
यह भी पढ़ें : चांदी के कड़ों के लालच में पत्थर से किया वार, अगले दिन घने जंगल के बीच गड्ढे में मिला मासूम


ऑपरेशन लंगड़ा भी बेअसर
पुलिस मुख्यालय का अपराधियों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन लंगडा भी बेअसर है, जिसमें पुलिस ने मुठभेड़ में कई अपराधियों के पैरों में गोली मार दी। फिर भी अपराधी पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं।

वारदात दर वारदात
- दरिंदों ने 118 मासूम बालिकाओं व महिलाओं से बलात्कार किया। कई की नृशंस हत्या भी कर दी गई।
- जयपुर के भांकरोटा में युवक ने जीप से कुचलकर दो लोगों की हत्या कर दी।
- दौसा में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।
- भीलवाड़ा में किशोरी को गैंग रेप के बाद जिंदा ही कोयले की भट्टी में जला दिया।
यह भी पढ़ें : महिला ने 10 साल की बेटी को लेकर नहर में लगाई छलांग, दोनों की मौत

हत्या हो या डकैती, सभी में तेजी से बढ़ रहे केस जनवरी से दिसंबर तक दर्ज अपराध की स्थिति
अपराध-2018-2019-2020-2021-2022-2023
हत्या-1,508-1,659-1,719-1,786-1,834-1,065
हत्या का प्रयास-1,659-1,905-2,062-2,103-2,560-1,822
डकैती-75-107-76-78-104-81
लूट-1,022-1,421-1,155-1,485-1,622-1,303
अपहरण-5,809-8,058-6,234-7,717-8,928-7,286
बलात्कार-4,335-5,997-5,310-6,337-7,093-4,090
नकबजनी-5,196-7,182-5,828-6,861-7,718-4,780
चोरी-28,875-40,815-28,695-34,873-40,364-22,862
अन्य-1,23,410-1,58,162-1,42,200-1,53,352-1,69,236-1,05,827
कुल-1,71,889-2,25,306-1,93,279-2,14,552-2,39,459-1,49,116


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग