4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

घनश्याम बोले: बड़ी पार्टियों में कुछ नेताओं की दादागिरी से ही होता है सब मैनेज

भारत वाहिनी पार्टी के संस्थापक ने टिकटों के वितरण पर कसा तंज

Google source verification

जयपुर. भारत वाहिनी पार्टी के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी ने बड़ी राजनीतिक पार्टियों के टिकट वितरण के तौर तरीकों पर तंज कसते हुए कहा है कि कुछ नेताओं की दादागिरी से ही वहां सब मैनेज होता है। तिवाड़ी ने सोमवार को कहा, राजनीतिक पार्टियों में बॉसिज्म आ गया है, जहां एक बॉस टिकट तय करता है और फिर दिल्ली में बैठे पांच बॉस उस पर मुहर लगाते हैं, इससे अराजकता पैदा हो गई है। तिवाड़ी ने यह भी आरोप लगाया कि जिनके पास पैसा और पावर है वह टिकट पाने में सफल हो जाते हैं। तिवाड़ी ने यह भी कहा कि हम बड़ी पार्टियों के टिकट वितरण का इंतजार करेंगे और उसके बाद ही अपने प्रत्याशी तय करेंगे। साथ ही जो उनके निष्ठावान कार्यकर्ता वंचित रह जाएंगे उन पर भी हमारा बराबर ध्यान रहेगा।

इससे पहले जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी डॉ लोकेश कुमार शेखावत, रिटायर्ड आइएएस अतुल गर्ग, एडवोकेट धर्मपाल सिंह, शौर्य चक्र विजेता कर्नल रामेश्वर बेनीवाल व रिटायर्ड सूबेदार सतवीर सिंह वर्मा ने भारत वाहिनी पाटी की सदस्यता ग्रहण की।