4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव में जीत तो, हर घर से एक व्यक्ति को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने का ऐलान

www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 08, 2018

LC Aswal

जयपुर। परिवार, समाज और देश के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। एक बार परिवार का एक व्यक्ति रोजगार से जुड़ जाए तो विकास की नई इबारतें लिखना शुरू हो जाता है। यह कहना है पूर्व आइएएस अधिकारी एलसी असवाल का। वह रविवार को खोह नागौरियान के कूल में सभा में बोल रहे थे। उन्होंने बगरू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में सफल होने पर वह प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाएंगे। यह रोजगार शिक्षण संस्थाओं, रियल एस्टेट, उद्योग-धंधों में दिलवाया जाएगा। उन्होंने लोकतंत्र में मतदाता के पास वोट के अधिकार को ब्रहमास्त्र बताते हुए कहा कि जात-पांत, धर्म, आदि से ऊपर उठ योग्य प्रत्याशी के लिए इसका उपयोग करें। इससे ही लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने लोगों का हाथ उठवाकर संकल्प करवाया कि वे भूखे रहकर भी बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाएंगे। स्थानीय लोगों ने साफा बंधवाकर उनका स्वागत किया।

हुनर के सही उपयोग से आएगी सम्पन्नता
असवाल ने कहा कि मुस्लिम समाज के पास हुनर की कमी नहीं है। मुखिया बच्चों सहित कमाता है फिर भी सम्पन्नता नहीं आती। इसका एक कारण बढ़ती जनसंख्या भी है। सुखी रहने के लिए जरूरी है कि दो या तीन से अधिक बच्चे न हों।