9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ा उलटफेर : मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात के बाद आप प्रत्याशी पप्पू कुरैशी ने कांग्रेस उम्मीदवार को दिया समर्थन

Rajasthan Chunav 2023 : जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार रात एक बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। हवामहल क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार पप्पू कुरैशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी को समर्थन देने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
Google source verification
Pappu Qureshi

Pappu Qureshi

Rajasthan Chunav 2023 : जयपुर। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार रात एक बड़ा उलट फेर देखने को मिला है। हवामहल क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार पप्पू कुरैशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी को समर्थन देने की घोषणा की है। दरअसल, पप्पू कुरैशी (AAP candidate Pappu Qureshi) के चुनाव मैदान में आने से कहीं न कहीं मुस्लिम वोटो के बंटवारे की आशंका बनी हुई थी। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम पप्पू कुरैशी के घर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए अमीन पठान भी पप्पू कुरैशी के घर पहुंचे थे।

सीएम के सामने गिले शिकवे सुनाएं
इधर पप्पू कुरैशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने 5 साल तक क्षेत्र के अल्पसंख्यक वर्ग की उपेक्षा किए जाने सहित अपने गिले शिकवे भी सुनाए जिस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने उन्हें उनकी मांगों के समाधान के आश्वासन देते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने को कहा। गौरतलब है कि पप्पू कुरैशी को हवा महल के मौजूदा विधायक और मंत्री महेश जोशी का धुर विरोधी माना जाता था।

जनसभा को किया संबोधित
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आर आर तिवाड़ी के समर्थन में भट्टा बस्ती क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया और मतदाताओं से तिवाड़ी को वोट देने की अपील की। जनसभा को पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा और आरसीए के उपाध्यक्ष रहे अमीन पठान ने भी संबोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग