26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Chunav 2023 : भाजपा ने चित्तौडग़ढ़ विधायक चंद्रभान का टिकट काटकर राजवी को दिया, विरोध में उतरे समर्थक

Rajasthan Chunav 2023 : लंबी जद्दोजहद के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में 83 उम्मीदवारों के नाम हैं। दूसरी सूची में जिन नामों का ऐलान किया गया है, उनमें एक प्रमुख नाम नरपत सिंह राजवी का है। उनका नाम पहली सूची में नहीं था।

less than 1 minute read
Google source verification
Chandrabhan Singh Akya

Chandrabhan Singh Akya

Rajasthan Chunav 2023 : लंबी जद्दोजहद के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची में 83 उम्मीदवारों के नाम हैं। दूसरी सूची में जिन नामों का ऐलान किया गया है, उनमें एक प्रमुख नाम नरपत सिंह राजवी का है। उनका नाम पहली सूची में नहीं था।

यह भी पढ़ें : भाजपा पर प्रियंका ने साधा निशाना, बोलीं क्या मोदी पीएम पद छोड़कर राजस्थान के सीएम बनेंगे

जिसके बाद राजवी सहित उनके समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की थी। पार्टी ने जारी पहली सूची में उनकी परंपरागत सीट विद्याधर नगर (जयपुर) से सांसद दिया कुमारी (Diya Kumari) को मैदान में उतारा है। राजवी (Narpat Singh Rajvi) की नाराजगी के बाद पार्टी ने दूसरी सूची में उनका नाम शामिल कर चित्तौडग़ढ़ से टिकट दिया है। हालांकि, पार्टी ने चित्तौड़ से वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या (Chandrabhan Singh Akya) का टिकट काटकर राजवी को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें : आरएएस 2023 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी

कार्यकर्ताओं की भावनाओं का होगा सम्मान
वहीं, खुद का टिकट कट जाने से चित्तौडग़ढ़ से वर्तमान विधायक चंद्रभान आक्या ने नाराजगी जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने खुलकर नाराजगी जाहिर नहीं की है। दूसरी सूची में आक्या का नाम नहीं होने से आक्या के समर्थक उनके कार्यालय के बाहर इक्ट्ठा हो गए। समर्थकों ने विधायक की जगह नरपत सिंह राजवी को टिकट देने पर नाराजगी जाहिर की है। विधायक कार्यालय के बाहर जमा कार्यकर्तााओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभान ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान होगा। एक-दो दिन में बैठक कर आगे क्या करना है उसका निर्णय किया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी पदों से इस्तीफे देने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताया।