9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : गुर्जरों को हमारे खिलाफ भड़का रही भाजपा, जबकि हमने दिया आरक्षण : सीएम गहलोत

Rajasthan Election 2023 : गंगापुरसिटी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के घोषणा-पत्र को लेकर आरोप लगाया कि उन्होंने ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) तथा दूध पर सब्सिडी का उल्लेख नहीं किया है। भाजपा ने हमारी सरकार की योजनाओं को ही घुमा फिराकर शामिल कर लिया है। लगता है भाजपा ने घोषणा-पत्र को लेकर कोई होमवर्क नहीं किया है। ग
less than 1 minute read
Google source verification
CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

Rajasthan election 2023 : गंगापुरसिटी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के घोषणा-पत्र को लेकर आरोप लगाया कि उन्होंने ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) तथा दूध पर सब्सिडी का उल्लेख नहीं किया है। भाजपा ने हमारी सरकार की योजनाओं को ही घुमा फिराकर शामिल कर लिया है। लगता है भाजपा ने घोषणा-पत्र को लेकर कोई होमवर्क नहीं किया है। गहलोत शनिवार शाम को गंगापुरसिटी में कांग्रेस प्रत्याशी रामकेश मीना के समर्थन में सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ईआरसीपी को लेकर केन्द्र पर हमला बोला। कहा कि हम पीएम नरेन्द्र मोदी से लगातार योजना को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन वसुंधरा राजे की बनाई योजना को भी लागू नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Chunav 2023 : जेपी नड्डा ने कसा तंज, बोले कांग्रेस के नेता आजकल राम-राम जप रहे हैं

वहीं उन्होंने गुर्जरों को लेकर बड़ी बात कही। कहा कि भाजपा गुर्जरों को हमारे खिलाफ भडक़ा रही है। जबकि उनके शासन में ही गुर्जर गोली से मारे गए थे। हमने फायरिंग तो दूर, लाठीचार्ज तक नहीं किया और पांच प्रतिशत आरक्षण दिया। देवनारायण बोर्ड में बजट बढ़ाया। भाजपा को हमारे कार्यों की आलोचना करनी चाहिए, लेकिन वे जनता को भड़काने में जुटे हैं। हम चाहते हैं सभी समाज भाइचारे से रहे। इसके अलावा उन्होंंने कांग्रेस की सात गारंटियों को गिनाया और सरकार आने पर पूरी करने का वादा किया। इसके बाद वे कार से लालसोट रवाना हो गए।