
भाजपा-कांग्रेस
विकास जैन/जयपुर। Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही गर्म होती जयपुर की सियासत के बीच कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की मशक्कत जोरों पर है। पहली सूची में भाजपा ने शहर के एक विधायक और एक पूर्व विधायक-मंत्री का टिकट काटकर चौंकाया है। आने वाली सूचियों में भी इसी तरह की संभावनाएं जताई जा रही है। पार्टी की यह रणनीति कायम रहती है तो 1977 के बाद ऐसा पहली बार है, जब पार्टी प्रत्याशी बदलने के बड़े कदम उठा रही है।
वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई जयपुर शहर की मौजूदा 8 विधानसभा सीटों के 46 साल के इतिहास में भाजपा ने जयपुर शहर के 12 नेताओं को ही विधानसभा टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस इतने ही चुनाव में 29 नेताओं को मौका दे चुकी है। हालांकि कांग्रेस की रणनीति कारगर नहीं रही और उसे अब तक हुए 10 चुनावों के 80 नतीजों में 69 में हार का सामना करना पड़ा। जबकि भाजपा के 12 में से 6 नेताओं ने लगातार दो बार जीत दर्ज की और 3 तिकड़ी बना चुके हैं। इनमें नरपत सिंह राजवी, कालीचरण सराफ, राजपाल सिंह शेखावत, अशोक परनामी, रामेश्वर भारद्वाज और मोहनलाल गुप्ता शामिल हैं। कांग्रेस में सांगानेर से इंदिरा मायाराम ही लगातार दो चुनाव जीत पाई है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर अभी-अभी आया बड़ा अपडेट
परिसीमन के बाद रहीं 8 सीटें
2008 से पहले राजधानी में जौहरी बाजार और बनीपार्क सीट भी थी। उनमें से कई हिस्से अलग-अलग कर वर्तमान में जयपुर शहरी सीमा के अधिकांश क्षेत्रों को जोड़ने वाली 8 सीटे हैं। आमेर और बगरू विधानसभा का कुछ ही इलाका शहर में आता है। मौजूदा विधायकों और दावेदारों में कालीचरण सराफ और राजपाल सिंह शेखावत पूर्व में जौहरी बाजार और बनीपार्क से भी विधायक रह चुके हैं।
कांग्रेस ने चार, भाजपा ने एक ही महिला को दिया मौका
जयपुर शहर में महिलाओं को टिकट देने के मामले में कांग्रेस आगे रही है। कांग्रेस ने झोटवाड़ा से एक बार, मालवीय नगर से दो बार और सांगानेर से 4 बार महिला को टिकट दिया और दो बार जीती। भाजपा ने हवामहल से एक बार मंजू शर्मा को टिकट दिया, लेकिन वह भी नहीं जीत पाई।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस में टिकट वितरण से पहले आपस में भिड़े कार्यकर्ता, PCC मुख्यालय के सामने की नारेबाजी
विधानसभावार रिपोर्ट कार्ड
झोटवाड़ा
कांग्रेस :
2008 : लालचंद कटारिया : हारे
2013 : रेखा कटारिया : हारी
2018 : लालचंद कटारिया : जीते
भाजपा
2008 : राजपाल सिंह : जीते
2013: राजपाल सिंह : जीते
2018: राजपाल सिंह : हारे
सिविल लाइंस
कांग्रेस
2008 : प्रताप सिंह : जीते
2013: प्रताप सिंह : हारे
2018: प्रताप सिंह : जीते
भाजपा
2008 : अशोक लाहोटी : हारे
2013 :अरुण चतुर्वेदी : जीते
2018 : अरुण चतुर्वेदी : हारे
किशनपोल
कांग्रेस
1977 : श्रीराम गोटेवाला (आईएनसी आई) : हारे
1980 : श्रीराम गोटेवाल : जीते
1985 : राधेश्याम गोटेवाला : हारे
1990 : श्रीराम गोटेवाला : हारे
1993 : शाह इकरामुद्दीन : हारे
1998 : महेश जोशी : जीते
2003 : महेश जोशी : हारे
2008 : अश्क अली टाक : हारे
2013 : अमीनुद्दीन : हारे
2018 : अमीन कागजी : जीते
भाजपा
1977 : गिरधारीलाल भार्गव (जेएनपी) : जीते
1980 : गिरधारीलाल भार्गव : हारे
1985 : गिरधारीलाल भार्गव : जीते
1990 : रामेश्वर भारद्वाज : जीते
1993 : रामेश्वर भारद्वाज : जीते
1998 : रामेश्वर भारद्वाज : हारे
2003 : मोहनलाल गुप्ता : जीते
2008 : मोहनलाल गुप्ता : जीते
2013 : मोहनलाल गुप्ता : जीते
2018 : मोहनलाल गुप्ता : जीते
आदर्श नगर
कांग्रेस
2008 : माहिर आजाद : हारे
2013 : माहिर आजाद : हारे
2018 : रफीक खान : जीते
भाजपा
2008 : अशोक परनामी : जीते
2013 : अशोक परनामी : जीते
2018 : अशोक परनामी : हारे
हवामहल
कांग्रेस
1977 : रामेश्वर प्रसाद माहेश्वरी : हारे
1980 : आजाद किशन सिंह (आईएनसी आई) : हारे
1985 : दिनेशचंद्र स्वामी : हारे
1990 : महेश जोशी : हारे
1993 : बनवारीलाल गुप्ता : हारे
1998 : रिखबचंद शाह : हारे
2003 : रिखबचंद शाह : हारे
2008 : बृजकिशोर शर्मा : जीते
2013 : बृजकिशोर शर्मा : हारे
2018 : महेश जोशी : जीते
भाजपा
1977 : भंवरलाल शर्मा (जेएनपी) : जीते
1980 : भंवरलाल : जीते
1985 : भंवरलाल : : जीते
1990 : भंवरलाल : जीते
1993 : भंवरलाल : जीते
1998 : भंवरलाल : जीते
2003 : सुरेन्द्र पारीक : जीते
2008 : मंजू शर्मा : हारी
2013 : सुरेन्द्र पारीक : जीते
2018 : सुरेन्द्र पारीक : हारे
विद्याधर नगर
कांग्रेस
2008 : विक्रमसिंह शेखावत : हारे
2013 : विक्रम सिंह शेखावत : हारे
2018 : सीताराम अग्रवाल : हारे
भाजपा : 2008 से 2018 तक तीनों चुनाव में नरपतसिंह राजवी विजयी रहे
सांगानेर
कांग्रेस
1977 : जैन सिंह : हारे
1980 : प्रमोद भसीन (आईएनसी आई) : हारे
1985 : रमेशचंद्र घीया : हारे
1990 : इंदिरा मायाराम : हारी
1993 : इंदिरा मायाराम : जीती
1998 : इंदिरा मायाराम : जीती
2003 : इंदिरा मायाराम : हारी
2008 : सुरेश मिश्रा : हारे
2013 : संजय बापना : हारे
2018 : पुष्पेन्द्र भारद्वाज : हारे
मालवीय नगर
कांग्रेस
2008 : राजीव अरोड़ा : हारे
2013 : अर्चना शर्मा : हारी
2018 : अर्चना शर्मा : हारी
भाजपा
2008 : कालीचरण सराफ : जीते
2013 : कालीचरण सराफ : जीते
2018 : कालीचरण सराफ : जीते
Updated on:
14 Oct 2023 12:11 pm
Published on:
14 Oct 2023 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
