जयपुर / पत्रिका। ईस्टर्न कैनल परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर पिछले डेढ़ साल से केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर हो रही कांग्रेस अब इस मुद्दे को विधानसभा चुनाव में भी भुनाएगी। पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में इस मुद्दे पर कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इस मुद्दे पर रणनीति तैयार करने के लिए डोटासरा ने आज महामंथन बैठक बुलाई थी। जिसमें ईआरसीपी पर 13 जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें धरने-प्रदर्शन, जन जागरण अभियान, नुक्कड़ सभाएं, जनसभाएं और डोर टू डोर कैंपेन भी होंगे। बैठक में ही सभी जिलों के कब-कब कार्य़क्रम आयोजित होंगे, इसकी रूपरेखा भी तैयार की गई । इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का बयान सामने आया है। 16 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान से कांग्रेस अपना चुनावी कैम्पेन शुरू करेगी। कैम्पेन की शुरुआत बारां जिले से होगी। और इस अभियान का प्रमुख नारा ‘ काम किया है दिल से, कांग्रेस फिर से’ होगा। हर जिले में एक बड़ी जनसंख्या होगी, जिसमे एक लाख लोग शामिल होंगे, इसके अलावा 10 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के सभी 13 जिलों में मंडल स्तर पर ईआरसीपी को लेकर जनजागरण अभियान करेंगे