
Rajasthan CM List
Rajasthan CM List : राजस्थान में शनिवार को नई सरकार चुनने के लिए मतदान हुआ। कुल मिलाकर हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर राज्य में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर में करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इसी दिन पता चलेगा कि सरकार किस पार्टी की बनेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां सत्ताधारी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है, वहीं कांग्रेस हर पांच साल बाद सत्ता बदलने की परंपरा को तोड़कर फिर से सत्ता में लौटने की कोशिश में है।
वर्तमान में अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री हैं। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं 1949 के बाद से, राजस्थान ने 13 मुख्यमंत्रियों को देखा है। हीरा लाल शास्त्री प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। वह 7 अप्रेल 1939 से लेकर 5 जनवरी, 1951 तक प्रदेश के मुखिया रहे । वर्तमान में दिसंबर 2018 में शपथ लेने वाले अशोक गहलोत सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद सीएम मोहन लाल सुखाडिय़ा का दूसरा सबसे लंबा कार्यकाल रहा। बीजेपी से वसुंधरा राजे सिंधिया राज्य की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं जो दो बार मुख्यमंत्री रहीं। राजस्थान में राष्ट्रपति शासन के तीन मामले सामने आ चुके हैं. प्रमुख सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और भाजपा रहे हैं।
राजस्थान में अबतक के मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत (कांग्रेस)- कार्यकाल -17 दिसंबर 2018 से अबतक
वसुंधरा राजे (भाजपा) कार्यकाल - 3 दिसंबर 2013 - 16 दिसंबर 2018
अशोक गहलोत कार्यकाल -12 दिसंबर 2008 - 13 दिसंबर 2013
वसुंधरा राजे कार्यकाल - 8 दिसंबर 2003 - 11 दिसंबर 2008
अशोक गहलोत कार्यकाल -1 दिसंबर 1998-8 दिसंबर 2003
भैरोंसिंह शेखावत (भाजपा) कार्यकाल - 4 दिसंबर 1993 - 29 नवंबर 1998
राष्ट्रपति शासन -15 दिसंबर 1992 - 4 दिसंबर 1993
भैरो सिंह शेखावत कार्यकाल - 4 मार्च 1990 - 15 दिसंबर 1992
हरी देव जोशी (कांग्रेस) कार्यकाल - 4 दिसंबर 1989 - 4 मार्च 1990
शिव चरण माथुर (कांग्रेस) कार्यकाल - 20 जनवरी 1988 - 4 दिसंबर 1989
हरी देव जोशी कार्यकाल - 10 मार्च 1985 - 20 जनवरी 1988
हीरा लाल देवपुरा (कांग्रेस) कार्यकाल -23 फरवरी 1985 -10 1ार्च 1985
शिव चरण माथुर कार्यकाल -14 जुलाई 1981 -23 फरवरी 1985
जगन्नाथ पहाडिय़ा (कांग्रेस) कार्यकाल -6 जून 1980 -13 जुलाई 1981
भैरों सिहं शेखावत (जेपी) कार्यकाल -22 जून 1977 -16 फरवरी 1980
राष्ट्रपति शासन कार्यकाल -29 अप्रेल 1977 -22 जून 1977
हरी देव जोशी कार्यकाल -11 अगस्त 1973 - 29 अप्रेल 1977
बरकतुल्लाह खान (कांग्रेस) कार्यकाल -9 जुलाई 1971 -11 अगस्त 1973
मोहल लाल सुखाडिय़ा कार्यकाल -12 अप्रेल 1967 -9 जुलाई 1971
राष्ट्रपति शासन कार्यकाल -13 मार्च 1967 -26 अप्रेल 1967
मोहन लाल सुखाडिय़ा कार्यकाल -12 मार्च 1962 - 13 मार्च 1967
मोहन लाल सुखाडिय़ा कार्यकाल -11 अप्रेल 1957 -11 मार्च 1962
मोहन लाल सुखाडिय़ा कार्यकाल -13 नवंबर 1954 -11 अप्रेल 1957
जय नारायण व्यास (कांग्रेस) कार्यकाल -26 अप्रेल 1951 -3 मार्च 1952
सी एस वेंकटाचारी (कांग्रेस) कार्यकाल -6 जनवरी 1951 -25 अप्रेल 1951
हीरा लाल शास्त्री कार्यकाल -7 अप्रेल 1949 -5 जनवरी 1951
Published on:
27 Nov 2023 06:44 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
