जयपुर

Rajasthan Election 2023 : सीएम अशोक गहलोत को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ​दिखाया आइना, बोली – ये बड़ी बात

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बोली बड़ी बात।

less than 1 minute read
Arjun Ram Meghwal

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान की भाजपा हार मान चुकी है बयान पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, वे (अशोक गहलोत) अपने कांग्रेस पार्टी का इतिहास देखें। क्या उन्होंने कभी सांसदों को नहीं लड़ाया? हर पार्टी की हर राज्य के लिए अपनी अलग रणनीति होती है, उसके तहत भाजपा ने यह तय किया है। यह हमारी पार्टी का इंटरनल मामला है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा,अगर प्रधानमंत्री ने राजस्थान में आकर उद्घाटन और शिलान्यास किया तो जनता को ही इसका लाभ हो रहा है। इसका मतलब है जनता को जो लाभ हो रहा है उसपर भी वे (अशोक गहलोत) प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे हैं। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को दूसरे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की आलोचना नहीं करनी चाहिए।

जिस मामले पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने तंज कसा वह यह है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने चुरू में कहा, इन्होंने (BJP) 9 सांसदों को टिकट दे दिया, मैं इसे इनकी बहुत बड़ी हार मानता हूं। इसका मतलब है कि वे हार मान चुके हैं इसलिए सांसदों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर सीएम अशोक गहलोत का बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगी सूची

यह भी पढ़ें - सचिन पायलट के बारे में राजेंद्र राठौड़ का तीखा व्यंग्य, बयान सुनकर चौंक जाएंगे

Also Read
View All

अगली खबर