26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में 5.29 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, प्रति 1 हजार पुरुषों पर हुई 921 महिला मतदाता पंजीकृत

प्रदेश में भले ही चुनावी तस्वीर साफ होने में अभी दो दिन का समय बाकी हो, लेकिन मतदाताओं की तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता 25 नवंबर को नई सरकार को चुनेंगे। इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरूष और 2करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Nov 07, 2023

प्रदेश में 5.29 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, प्रति 1 हजार पुरुषों पर हुई 921 महिला मतदाता पंजीकृत

प्रदेश में 5.29 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, प्रति 1 हजार पुरुषों पर हुई 921 महिला मतदाता पंजीकृत

प्रदेश में भले ही चुनावी तस्वीर साफ होने में अभी दो दिन का समय बाकी हो, लेकिन मतदाताओं की तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता 25 नवंबर को नई सरकार को चुनेंगे। इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरूष और 2करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 921 महिला मतदाता हो गई हैं। 22 लाख से ज्यादा मतदाता लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाएंगे। निर्वाचन विभाग ने राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का फाइनल पब्लिकेशन कर दिया है।

राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार 51 लाख 41 हजार 186 लाख वोटर्स बढ़े हैं। 4 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 2 लाख 88 हजार नए मतदाता वोटर लिस्टों में जुड़े हैं। पांच साल में सबसे ज्यादा वोटर्स जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा में 66 हजार 625 और सबसे कम मतदाताओं वाली जयपुर की किशनपोल विधानसभा में 5 हजार 563 वोटर्स कम हुए हैं। 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नव मतदाता इस चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। थर्ड जेंडर के 624 मतदाता पंजीकृत हैं। गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश मे 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार कुल मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार पुरुष और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे।

शत-प्रतिशत मतदाताओं की फोटो मुद्रित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर तक प्राप्त फॉर्म 6 एवं फॉर्म 8 के आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए एकीकृत मतादाता सूचियों का प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूचियों में शत प्रतिशत मतदाताओं के फोटो मुद्रित हैं। एकीकृत मतदाता सूची में मतदाता और जनसंख्या अनुपात 652 है।

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023: भाजपा-कांग्रेस की बागियों पर नजर, 33 ने भरा पर्चा

यह है जयपुर जिले की विधानसभा सीटों में वोटों का गणित

वोटर्स के लिहाज से प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा जयपुर की झोटवाड़ा में 4 लाख 28 हजार 67 मतदाता, बगरू में 3 लाख 52 हजार 418, सांगानेर में 3 लाख 50 हजार 32, विद्याधरनगर में 3 लाख 41 हजार 649, लूणी में 3 लाख 34 हजार 621, बाली में 3 लाख 32 हजार 730, सांचोर में 3 लाख 15 हजार 259 मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम वोटर्स वाली किशनपोल विधानसभा में 1,92,641 मतदाता, जोधपुर में 1,99,577, बसेड़ी में 2,02,944, अजमेर उत्तर में 2,09,560, सांगोद में 2,09,869 मतदाता पंजीकृत हैं।

झोटवाड़ा में सर्वाधिक महिला मतदाता

महिला मतदाताओं की बात करें तो सबसे अधिक 2 लाख 05 हजार 673 महिला मतदाता झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में है। बगरू में 1,67,686, सांगानेर में 1,66,920, विद्याधर नगर में 1,63,951, बाली में 1,59,369, लूणी में 1,58,950 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम 91,896 महिला मतदाता किशनपोल, 92,513 बसेड़ी, 98,830 जोधपुर, 99,039 राजाखेड़ा और 1,00,862 महिला मतदाता पीपल्दा में पंजीकृत हैं।

उम्रदराज मतदाताओं की संख्या 11.72 लाख से ज्यादा

एकीकृत मतदाता सूची में 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के कुल 11 लाख 72 हजार 260 मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 16849 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार से कुल 5 लाख 60 हजार 425 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। इसी तरह सर्विस वोटर्स की संख्या 1 लाख 42 हजार 221 है। इनमें 4852 महिला सर्विस वोटर्स हैं।