
विकास जैन/विजय शर्मा
Jhotwara Assembly Constituency: मतदाता संख्या के लिहाज से राज्य की इस सबसे बड़ी सीट के लिए भाजपा ने करीब एक माह पहले प्रत्याशी घोषित कर दिया था जबकि कांग्रेस ने नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही प्रत्याशी घोषित किया। यहा जयपुर ग्रामीण सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की टक्कर कांग्रेस के युवा नेता व एनएसयूआई प्रदेशात्यक्ष अभिषेक चौधरी से हैं। बतौर बागी भाजपा के पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत व आशु सिंह सूरपुरा ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।
दलीय- निर्दलीय प्रत्याशी प्रचार को दे रहे धार
भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के के अलावा भाजपा के दो बागी नेताओं राजपाल और आशु सिंह के भी इस सीट पर ताल ठोकने से मुकाबला चतुष्कोणीय होता नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन की नामांकन रैली में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह शामिल हुए। राज्यवर्धन सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं। इसके लिए उनकी चुनाव प्रचार टीम में अलग से एक टीम साथ रहती है। वहीं अंतिम समय में टिकट पाने वाले कांग्रेस के प्रत्यभिषेक की चुनाव प्रचार को लेकर रणनीति अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है।
बीते चुनावों की गणित देखें तो वर्ष 2008 के परिसीमन में सुजित हुई झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर अब तक दो बार भाजपा और एक चार कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। राजपाल पिछले तीन चुनाव लड़ चुके हैं। 2008 में यह लालचंद कटारिया को हराकर विधायक रहे। 2013 में चुनाव जीतकर तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री बने 2018 में एक बार फिर राजपाल और लालचंद आमने-सामने थे। कटारिया 10,747 मतों से जीते और कांग्रेस सरकार में कृषि मंत्री बनाए गए।
इस सीट पर 59 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े हैं और माना जा रहा है कि प्रत्याशी की जीत हार ये ही तय करेंगे। इस क्षेत्र में जयपुर के शहरी और ग्रामीण दोनों हिस्से शामिल हैं और क्षेत्र के बड़े हिस्से में फैली पृथ्वीराज नगर की कालोनियों की समस्याएं बड़ा मुद्दा है।
यह भी पढ़ें : बसपा और आरएलपी कई सीटों पर बिगाड़ेगी भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों का खेल
मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
प्रमुख मुद्दे
- रिहाइशी इलाकों के ऊपर से जा रही इन हाई टेंशन लाइनों को भूमिगत करना।
- पृथ्वीराज नगर के कई क्षेत्र में पेयजल के लिए टैंकर पर निर्भरता बीसलपुर से जलापूर्ति कराना।
- पृथ्वीराज नगर में लोगों को जेडीए पट्टे सड़के व सीवर लाइन
मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस
अभिषेक चौधरी
प्रमुख मुद्दे
- क्षेत्र में ऊपर से निकल रही हाइटेंशन लाइन अंडरपाउंड करना
- सैटेलाइट अस्पताल के साथ स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करना
-शहरी क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खुलवाना और जेडीए के पट्टे दिलवाना।
Published on:
08 Nov 2023 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
