
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि प्रियंका गांधी लिफाफों की बात करती है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का लिफाफा है, जिसमें काला धन भरा हुआ है और यह जनता के लिए खाली है। राजनीति में इनका लक्ष्य जनता की सेवा नहीं, सिर्फ लिफाफा प्राप्त करना ही रहा है। थोथी घोषणाएं करके जनता को किर्षित करते हैं और चुनाव के कुछ महीने पहले राहत की योजनाएं लाकर चुनाव जीतने का प्रयास करते हैं। जनता समझदार है, वह इनकी असलियत जानती है। प्रधानमंत्री पर 21 रुपए के लिफाफे के झूठे आरोप लगाने वाली प्रियंका गांधी उनकी देवनारायण भगवान के प्रति भक्ति पर टिप्पणी करके सनातन धर्म का अपमान कर रही है।
भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के राजस्थान दौरे पर हमला बोला। उन्होंने दुष्कर्म सहित कई मामलों को लेकर 12 सवाल पूछे हैं। राठौड ने कहा कि प्रियंका गिद्ध की राजनीति करती हैं। राजस्थान में 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले हुए उन पर उनकी नजर क्यों नहीं पडी ? उनकी राजनीति राजस्थान में आकर क्यों फेल हो जाती है। यहां 350 किसानों ने आत्महत्या की। 19 हजार 422 की जमीन नीलाम हुई है, लेकिन प्रियंका की नजर यहां भी नहीं पड़ी। उनके भाई ने 10 दिन में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन आज तक भी कर्ज माफ नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- न्यू ऐज इलेक्शन: पहला ऐसा चुनाव जब डिजिटल पेमेंट ऐप बड़ी चुनौती
सीरिया जैसी घिनौनी हत्याएं हो रही है। राजस्थान में:
भरतपुर में ट्रैक्टर से कुचलने के मामले पर राज्यवर्धन ने कहा कि या तो सीरिया में ऐसी हत्या हो रही थी या राजस्थान में हो रही है। उन्होंने इस तरह के कार्य में लिप्त लोगों को चेतावनी दी है कि वह 3 दिसंबर से पहले यहां से निकल जाए, नहीं तो हमारी सरकार आने के बाद उन्हें नहीं निकलने देंगे।
यह भी पढ़ें- Bharatpur Murder Video: राजस्थान में ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक को बेरहमी से मार डाला, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो
संबंधित विषय:
Published on:
26 Oct 2023 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
