मुखबिर सक्रिय: दस एजेंसियों की टीम बनी है। इसमें बैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। बल्क और संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर नजर रखी जा रही है। यूपीआई और ऐप से अचानक होने वाले ट्रांजेक्शन की भी जांच करवा रहे हैं। अभी ऐसा कोई मामला पकड़ में नहीं आया है। मुखबिरों को भी सक्रिय कर रखा है। जिससे चुनाव प्रभावित करने वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन पर कार्रवाई की जा सकेगी।-भगवती प्रसाद कलाल, जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर