क्रूरता...आठ बार चढ़ाया ट्रेक्टर, फिर भी नहीं माना
पुलिस के अनुसार आरोपी दामो उर्फ दामोदर ने बड़े भाई निरपत गुर्जर पर गुस्से में पहले ट्रेक्टर चढ़ाया। उसने आठ बार आगे-पीछे कर भाई पर ट्रेक्टर चढ़ाया। उसके पिता ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद उसकी बहन व अन्य परिजन तमाशा देखते रहे, बल्कि जिन पड़ोसियों से झगड़ा चल रहा था, उन्होंने वीडियो बनाया तो उन पर चाची व बहन ने पथराव किया।