
Congress
Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पहले चौथी और फिर देर रात पांचवीं सूची जारी की। इन दोनों सूचियों में कई टिकट की उम्मीद में थे। पर जब जारी लिस्ट में नाम नहीं मिला तो विरोध में जुट गए। अब कहीं-कहीं उनके समर्थक और कहीं खुद भावी उम्मीदवार ही पार्टी के विरोध में प्रदर्शन करने लगा। कांग्रेस की पहले आई तीन सूचियों में दो विधायकों के टिकट काटे गए थे, लेकिन उनके परिवार में ही दिए गए। लेकिन चौथी सूची में 6 और कांग्रेस विधायकों के टिकट काटे गए हैं। कांग्रेस विधायकों में सांगोद से भरतसिंह कुंदनपुर, बसेड़ी से खिलाड़ी लाल बैरवा, हिण्डौन से भरोसीलाल जाटव, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से जौहरीलाल मीणा, कठूमर से बाबूलाल बैरवा और बिलाड़ा से हीरालाल का टिकट काटा गया है। तिजारा में बसपा विधायक संदीप यादव की जगह मुस्लिम चेहरे के रूप में इमरान खान को टिकट दिया है। इमरान खान को पहले बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था।
खिलाड़ी लाल बैरवा नाराज, दिया इस्तीफा
धौलपुर के बसेड़ी से खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट कटा कर संजय जाटव को प्रत्याशी बनाया गया। इससे नाराज विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्थान एससी एसटी आयोग पद से अपना इस्तीफा दे दिया। अपना इस्तीफा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीएम गहलोत को भेजा। इस पूरे प्रकरण की जानकारी उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस से दी।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : तिजारा सीट से यह बड़ी पार्टी बदलेगी प्रत्याशी, जल्द घोषित होगा नया उम्मीदवार
टिकट वितरण को लेकर कोटा कांग्रेस में असंतोष
टिकट वितरण को लेकर कोटा कांग्रेस में असंतोष है। सांगोद से भानु प्रताप सिंह को टिकट दिया गया। सांगोद विधायक भरत सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पर विरोध जताया। अपनी नाराजगी जताते हुए सांगोद विधायक भरत सिंह ने कहा भानु प्रताप सिंह सांगोद विधानसभा के न तो निवासी हैं न मतदाता। कांग्रेस पार्टी इनको जिस विधानसभा क्षेत्र के यह निवासी है वहां से अपना प्रत्याशी बनती तो उचित होता। सांगोद से इनको प्रत्याशी बनाना सांगोद कांग्रेस पार्टी की भावना का अपमान है। गत 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सांगोद विधानसभा में किए गए किसी भी कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह ने कभी हिस्सा नहीं लिया है। आपसे अनुरोध है कि समय रहते आप अपनी इस गलती का सुधार करें।
अजमेर दक्षिण में हेमंत भाटी का टिकट कटा, गुस्सा फूटा
कांग्रेस नेता हेमंत भाटी का अजमेर दक्षिण में टिकट कटने पर गुस्सा फूटा। इस लिस्ट के बाद कांग्रेस नेता हेमंत भाटी के कार्यकर्ताओं में रोष है। अजमेर दक्षिण से द्रौपदी कोली को टिकट दिए जाने का कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कई जगह प्रदर्शन किया। जिसके चलते पुलिस प्रशासन का जाप्ता तैनात है।
अलवर के टिकट वितरण के बाद भारी असंतोष
अलवर के टिकट वितरण के बाद भारी असंतोष है। पूर्व सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. करण सिंह यादव ने कहा अलवर की कांग्रेस भंवर जितेंद्र सिंह के कब्जे में है। जैसा वो चाहते हैं वो होता है। राजगढ़ से जौहरी लाल मीणा योग्नयवान का टिकट का काट दिया। बहरोड़ से जिस प्रत्याशी को टिकट दिया है। वह कार्यकर्ता अच्छा है। लेकिन वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगा।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : BJP की तीसरी लिस्ट पर अपडेट, 2 नवम्बर को हो सकता है खुलासा
Updated on:
01 Nov 2023 01:58 pm
Published on:
01 Nov 2023 01:54 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
