25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : BJP की तीसरी लिस्ट पर अपडेट, 2 नवम्बर को हो सकता है खुलासा

Rajasthan Elections 2023 : BJP की तीसरी लिस्ट पर अपडेट, 2 नवम्बर को हो सकता है खुलासा

BJP Third List Update : भाजपा की तीसरी सूची पर अपडेट। 2 नवम्बर यानि की गुरुवार को 76 सीटों पर नाम घोषित किए जा सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Nov 2023, 12:26 PM IST

bjp_2.jpg

BJP

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान चुनाव में कांग्रेस, भाजपा से बाजी मारती नजर आ रही है। एक ही दिन में कांग्रेस ने अपनी चौथी और पांचवीं दोनों लिस्ट घोषित कर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस अब तक कुल 156 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। इधर भाजपा अपनी तीसरी लिस्ट पर अभी मंथन कर रही है। भाजपा की तीसरी सूची के बारे में लगातार अपडेट आ रहा है। पर अब लगता है कि कल भाजपा किसी भी वक्त अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर देगी। दिल्ली में मंगलवार को देर रात बैठकों का दौर जारी रहा है। माहौल गरम था। दिल्ली में 76 सीटों पर मंथन हुआ। पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर फिर देर रात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर। कोर कमेटी की बैठक के साथ जे पी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात तक गहन मंथन किया।

कई बार हो रही है लिस्टों की मिलान

इस बैठक में बची 76 सीटों पर जहां चर्चा हुई वहीं सर्वे की सीट से इन सीटों पर मिलान किया गया। जिन सीटों पर ज्यादा बगावत है, उनको लेकर पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की ओर से दी गई रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : तिजारा सीट से यह बड़ी पार्टी बदलेगी प्रत्याशी, जल्द घोषित होगा नया उम्मीदवार

सांसदों पर दांव खेलने से बच रही है पार्टी

चर्चा है कि बैठक में तीसरी लिस्ट में भाजपा आलाकमान इस बार सांसदों पर दांव खेलने से कतरा रहा है। आलाकमान, सांसद के नामों पर तभी विचार करेगा जब यह देख लेगा कि बिना टिकट दिया काम नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : सचिन पायलट ने टोंक में भरा नामांकन, अशोक गहलोत पर दिया नया बयान, हैरान रह गई जनता