
Govind Singh Dotasara
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव सिर पर है। कांग्रेस-भाजपा जहां जनता को रिझाने रहे हैं तो दोनों एक दूसरे के किए गए वादे को पूरा न करने की हकीकत भी जनता के सामने ला रहे हैं। आज सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के एक किए गए वादे पर राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आइना दिखाते हुए तंज कसा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है, प्रधानमंत्री ने दो बार घोषणा की थी कि हमारी सरकार बनी तो ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया जाएगा। बावजूद इसके कि जल शक्ति मंत्री राजस्थान से हैं, उन्होंने ऐसा नहीं किया। हम दो चीजों पर बात करेंगे, एक तो ईआरसीपी पर जो वादा किया गया था वो पूरा नहीं हुआ। दूसरा ये कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पीने के पानी और सिंचाईके लिए प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। 'काम किया दिल से, कांग्रेस सरकार फिर से' के नारे के साथ हम राज्य में जा रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल आ रहे हैं, हर कोई वहां होगा।
बारां में केंद्र की मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान के 13 जिलों के लिए प्रस्तावित पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) लागू नही करने के विरोध में कांग्रेस सोमवार को बारां से जन जागरण अभियान की शुरूआत करेगी। इस अवसर पर आयोजित आमसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेता बारां में केंद्र की मोदी सरकार को घेरेंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : जेपी नड्डा के जोधपुर-उदयपुर दौरे पर प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections : बारां में आज मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे कांग्रेस के जनजागरण अभियान की शुरुआत, ERCP पर BJP को घेरेंगे
Updated on:
16 Oct 2023 02:46 pm
Published on:
16 Oct 2023 02:45 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
