7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat Express : कल से चलेगी राजस्थान की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस, जानिए कितना चुकाना होगा किराया

Vande Bharat Express : राजस्थान की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट की दर भारतीय रेलवे बोर्ड ने तय कर दी है। अब कोई भी टिकट बुक कर सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
vandebharat.jpg

file,file,

Vande Bharat Express : राजस्थान की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट की दर भारतीय रेलवे बोर्ड ने तय कर दी है। अब कोई भी https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाकर टिकट बुक कर सकता है। यह देश की 14वीं वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। इसकी टिकट 13 अप्रैल से आम रेलयात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह रहेगा किराया

अजमेर से दिल्ली
एग्जीक्यूटिव चेयर कार 2055 रुपए
सामान्य चेयर कार 1065 रुपए

दिल्ली से अजमेर
एग्जीक्यूटिव चेयर कार 2250 रुपए
सामान्य चेयर कार 1230 रुपए

जयपुर से दिल्ली
एग्जीक्यूटिव चेयर कार 1630 रुपए
सामान्य चेयर कार 865 रुपए

दिल्ली से जयपुर
एग्जीक्यूटिव चेयर कार 1825 रुपए
सामान्य चेयर कार 1050 रुपए

यह भी पढ़ें : कल से चलेगी वंदेभारत, पीएम मोदी दिखाएंगी हरी झंडी

पर्यटन स्थल जुड़ेंगे
अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह आदि सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे पूरे राजस्थान में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेलयात्रियों के बचेंगे एक घंटे
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। शताब्दी एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट तक 6 घंटे 15 मिनट का समय लेती है। इससे यात्रियों का एक घंटा बच जाएगा। शताब्दी एक्सप्रेस अभी इस रूट की सबसे तेज ट्रेन है।