3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए जिले बना दिए, लेकिन जयपुर से रोडवेज की एक भी सीधी बस नहीं

राज्य सरकार ने नए जिले तो बना दिए, लेकिन कुछ जिले ऐसे हैं जिनमें राजधानी जयपुर से रोडवेज की एक भी सीधी बस नहीं है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Aug 25, 2023

ROADWAYS

Rajasthan Roadways News

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर। राज्य सरकार ने नए जिले तो बना दिए, लेकिन कुछ जिले ऐसे हैं जिनमें राजधानी जयपुर से रोडवेज की एक भी सीधी बस नहीं है। सांचौर व सलूम्बर के लिए जयपुर से सीधी बस नहीं है। खैरथल-तिजारा जिले का जिला मुख्यालय खैरथल है और वहां के लिए जयपुर से सीधी बस नहीं है। शाहपुरा के लिए बांसवाड़ा व भीलवाड़ा जाने वाली बस में लोगों को जाना पड़ रहा है। केकड़ी के लिए नाममात्र की बसें हैं। ज्यादातर बसें सीधा अजमेर स्टैंड पर ही रूक रही हैं।

यह भी पढ़ें : चंद्रयान-3 टीम में राजस्थान की बेटी नेहा भी शामिल, रोवर से मिली तस्वीरों का करेंगी अध्ययन

यहां से रात के समय बसें उपलब्ध नहीं
बांसवाड़ा से जयपुर: केवल एक बस (सुबह के समय)
प्रतापगढ़ से जयपुर: केवल एक बस (सुबह के समय)
श्रीगंगानगर से जयपुर: शाम 5.30 बजे बाद बस नहीं
हनुमानगढ़ से जयपुर: दोपहर 2 बजे बाद बस नहीं
चूरू से जयपुर: शाम 7 बजे बाद बस नहीं
बीकानेर से जयपुर: शाम 5 बजे बाद बस नहीं
बारां से जयपुर: शाम 6.30 बजे बाद बस नहीं
कोटा से अजमेर: शाम 6.30 बजे बाद बस नहीं

ऐसे मार्ग, जहां कोई बस नहीं चल रही
1. कोटा से कोटा डैम- दो साल पहले बसों को बंद कर दिया गया। करीब 40-45 किलोमीटर का मार्ग है।
2. बूंदी से तलवास व इंद्रगढ़- इस मार्ग पर बूंदी डिपो की बस चलती थी। जिसे हाल ही बंद किया गया है।
3. ईटावा से खातोली- केवल एक बस चल रही है।

यह भी पढ़ें : रेगिस्तान में बढ़ रहा टिड्डियों का खतरा, बीकानेर और जैसलमेर में दिखा असर

पुराने जिलों से भी रात के समय बसें नहीं: पुराने जिलों से भी जयपुर के लिए रात के समय बसें नहीं चलती हैं। बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर जैसे करीब 10 से ज्यादा जिले हैं, जहां से शाम 5 बजे बाद जयपुर के लिए बसें नहीं हैं। बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ से रोडवेज की केवल एक बस चलती है।

Story Loader