बचपन से ही टॉपर, राष्ट्र सेवा का जुनून: गौड़ ने बताया कि नेहा बचपन से ही टॉपर रही है। जुनून था और देश के लिए सेवा करे। इसलिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस में चयन होने के बावजूद नेहा ने इसरो में काम करना चुना। नेहा की स्कूलिंग सरकारी स्कूल धरियावद और गुरूनानक स्कूल से हुई तो बीएन से बीएससी फर्स्ट इयर किया। इसके बाद कोटा से इंजीनियरिंग की। बिना कोचिंग के टॉपर रही। इसके बाद टीसीएस और इसरो के लिए आवेदन किया, जिसमें इसरो की परीक्षा में ऑल इंडिया छठी रैंक बनी। टीसीएस में भी अच्छे पैकेज पर चयन हुआ, लेेकिन देश सेवा के लिए इसरो से जुड़ीं।