पत्रिका न्यूज नेटवर्क/कोटा। Chandrayaan-3 Landing Successful: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में कोटा की बेटी का भी अहम योगदान है। कोटा के श्रीनाथपुरम निवासी सुष्मिता चौधरी की लॉन्च व्हीकल की ट्रेजेक्टरी को डिजाइन करने वाली टीम में महत्वपूर्ण भूमिका रही। चन्द्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होने पर सुष्मिता के पिता एनके चौधरी ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है।