27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / ठंडक बढ़ते ही मेले के बाजारों में ग्राहकों की भीड़, रौनक बढ़ी

ठंडक बढ़ते ही मेले के बाजारों में ग्राहकों की भीड़, रौनक बढ़ी

झालरापाटन. नगर में चल रहे चंद्रभागा कार्तिक मेले के बाजारों में खासी चहल पहल बनी हुई है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद से व्यापारिक स्तर पर शुरू हुए इस मेले में मौसम में ठंडक बढ़ने से एकदम ग्राहकी बढ़ गई…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 4:23 PM IST

कार्तिक पूर्णिमा

झालरापाटन. नगर में चल रहे चंद्रभागा कार्तिक मेले के बाजारों में खासी चहल पहल बनी हुई है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद से व्यापारिक स्तर पर शुरू हुए इस मेले में मौसम में ठंडक बढ़ने से एकदम ग्राहकी बढ़ गई है। मेले में आए लोगों ने ऊनी कपड़ा बाजार में कोट, जर्सी, स्वेटर, जाकेट, जरकीन, मफलर, टोपे, रजाइयां, कंबल के साथ ही सस्ती दरों पर बिकने के लिए आए रोजमर्रा पहनने के लिए पेंट, शर्ट, जींस व अन्य प्रकार के कपड़ों की खरीदारी की। इसके अलावा मनिहारी, लोहा, चूड़ी, हैंडलूम, बर्तन, खिलौना, जूता चप्पल, क्रोकरी, सजावट के सामान तथा महिलाओं ने अपनी जरूरत के सामान खरीदे।

लुफ्त उठाया

मेले में आए लोगों ने चाट पकौड़ी, आलू की टिकिया, गोलगप्पे, सोफटी, गर्मी इमरती, गुलाब जामुन, काले जामुन व अन्य व्यंजन खाकर भरपूर आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों ने झूला, चकरी, नाव, ब्रेक डांस झूले का आनंद लिया।

डेढ़ माह तक और चलेगा मेला

मेले के दुकानदारों ने बताया कि सर्दी की शुरुआत होने के साथ ही कपड़ा बाजार में ग्राहकी की अच्छी शुरुआत हुई है। यहां से लोग सर्दी से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र खरीद रहे हैं।

देशी लोग विदेशी कपड़े

चंद्रभागा कार्तिक मेले के ऊनी कपड़ा बाजार में सिलाई से भी कम दर पर सिले सिलाए वस्त्र उपलब्ध होने से इन दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ रही है। मेले के बाजार में कई दुकानों पर सस्ती दरों पर पेंट शर्ट उपलब्ध हैं। दुकानदार हर माल एक दाम की आवाज लगाकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। यहां पर कई विदेशी कपड़े उपलब्ध हैं जो गुणवत्ता में भी काफी मजबूत है। लोग इन्हें खरीद कर फिटिंग करवा कर पहन लेते हैं। इनकी लागत नए वस्त्र की सिलाई से भी कम आ रही है। जिससे यह मेला गरीबों के लिए वरदान साबित होता है। लोग साल भर की जरूरत के अनुसार यहां से कपड़े खरीद कर ले जा रहे हैं।

दुकानदारों ने बताया कि वह मुंबई बंदरगाह पर विदेशों से आने वाले कपड़े के इकट्ठे लाट सस्ते दामों पर खरीद लेते हैं। जिससे वह इन्हें ग्राहकों को सस्ती दर पर उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा भी सर्दी से बचाव के लिए सभी प्रकार के ऊनी कपड़े उपलब्ध हैं। जिन्हें देशी लोग विदेशी चाव से खरीद रहे हैं। मेले के बाजार में इस प्रकार की बहुत सारी दुकानें लगी है। इसके साथ ही लोग मेले से अपने घरों पर कमरों को सजाने के लिए तरह-तरह के फूल, गुलदस्ते, क्रोकरी खरीद रहे हैं। चूड़ी बाजार में महिलाओं की चूड़ी व चूड़े खरीदने के लिए भीड़ लगी है। जिससे मेले के बाजारों में सुबह से लेकर रात तक रौनक दिखाई दे रही है।