
सरकार ने बढ़ाया निकाय प्रमुखों का वेतन, अब महापौर को मिलेगा 27 हजार रुपए से ज्यादा वेतन
जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका प्रमुखों के वेतनमान में बढ़ोतरी की है। स्वायत्त शासन विभाग के आदेशानुसार वेतनमान में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत अब नगर निगम में मेयर को 27,600 रुपए, नगर परिषद में अध्यक्ष को 16,560 रुपए और नगर पालिका में चैयरमेन को 10,350 रुपए मिलेंगे। वर्तमान में राज्य में नगर निगम में मेयर को 24,000 रुपए, नगर परिषद में अध्यक्ष को 14,400 रुपए और नगर पालिका में चैयरमेन को 9,000 रुपए भत्ते के रूप में मिलते है। यह एक साल में दूसरा मौका है, जब निकाय प्रमुखों के वेतनमान में बढ़ोतरी की गई है।
चुनावी साल को माना जा रहा है वजह
इस साल राजस्थान में चुनाव होने हैं। ऐसे में वेतनी बढ़ोतरी को निकाय प्रमुखों को खुश करने से जोड़कर देखा जा रहा है। ताकि चुनाव के समय निकाय प्रमुख जीत में अहम भूमिका निभाएं। इससे पहले सरकार ने सरकार ने 25 मई को आदेश जारी करते हुए भत्ते 15 से लेकर 20 फीसदी तक बढ़ाए थे। उस समय निकाय प्रमुखों ने वेतन बढ़ाने की मांग की थीा
Updated on:
28 Mar 2023 09:53 pm
Published on:
28 Mar 2023 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
