18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल पर एक क्लिक में मिलेगी इंदिरा रसोई की लोकेशन

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा रसोई योजना को हाईटेक करने की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले समय में एक क्लिक पर लोगों को अपने घर के आसपास बनी रसोई की लोकेशन मिल सकेगी। इसके लिए विभाग गूगल पर रसोई की लोकेशन एड कराएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Dec 23, 2022

गूगल पर एक क्लिक में मिलेगी इंदिरा रसोई की लोकेशन

गूगल पर एक क्लिक में मिलेगी इंदिरा रसोई की लोकेशन

जयपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी इंदिरा रसोई योजना को हाईटेक करने की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले समय में एक क्लिक पर लोगों को अपने घर के आसपास बनी रसोई की लोकेशन मिल सकेगी। इसके लिए विभाग गूगल पर रसोई की लोकेशन एड कराएगा। अभी तक इंदिरा रसोई की लोकेशन ढूंढ़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोग ही नहीं जयपुर के लोगों को भी रसोई की लोकेशन ढूंढ़ने में खासी परेशानी होती है। इसे लेकर लगातार लोगों की तरफ से भी शिकायतें मिल रही थी। जिस पर विभाग ने गूगल में लोकेशन एड कराने की तैयारी की है। ताकि एक क्लिक पर रसोई का स्थान पता करके लोग सस्ता भोजन कर सकें। साथ ही विभाग एक एप भी बनाने की तैयारी कर रहा है, ताकि इस एप के जरिए भी लोग इंदिरा रसोई की जानकारी के साथ ही उसकी लोकेशन को पता कर सकें।

967 रसोई खोल चुकी है सरकार

स्वायत्त शासन विभाग अब तक प्रदेश में 967 इंदिरा रसोई खोल चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में रसोई की संख्या एक हजार करने की घोषणा की थी। अब तक रसोई में 8 करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग 8 रुपए में भोजन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री सहित कई राजनेता भी इन रसोई के भोजन का स्वाद चख चुके हैं। सीएम ने सभी विधायकों को कहा था कि एक महीने में एक बार इंदिरा रसोई में भोजन जरूर करें।


यह भी पढ़ें : दो घंटे में ही अपनी बात से पलटी भाजपा, यथावत रहेंगी भाजपा की जनाक्रोश सभाएं


यूपीआई से पेमेंट से भी तैयारी

गूगल में लोकेशन एड करने के अलाव यूपीआई से आॅनलाइन पेमेंट की भी तैयारी शुरू हो गई है। अभी तक आॅनलाइन पेमेंट की सुविधा रसोई में नहीं है। इस सुविधा के जरिए भी रसोई में लोगों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
————————————————————————————————————————————
इंदिरा रसोई तक पहुंच बढ़ाने के लिहाज से गूगल पर इंदिरा रसोई की लोकेश एड कराई जाएगी। इससे जयपुर से बाहर आने वाले लोगों को रसोई तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही यूपीआई पेमेंट भी तैयारी हम कर रहे हैं।

नवीन भारद्वाज, नोडल अफसर, इंदिरा रसोई