22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान में खुलेंगे नौकरी के द्वार… 6000 पदों पर होगी भर्ती; ग्राम पंचायतों पर मिलेगी नियुक्ति

Govt Job: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 14 Apr 2025, 8:02 AM IST

जग्गो सिंह धाकड़
जयपुर। त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओें के नवसृजन और पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच सरपंच, प्रधान, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जमीन तलाशने में लग गए हैं। इसके साथ ही नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं को भी पंचायतीराज संस्थाओं में जल्द रिक्तियां निकलने की उम्मीद जगी है।

अनुमान के अनुसार पुनर्गठित संस्थाओं में अधिकारी-कर्मचारियों के करीब छह हजार पद सृजित होने की संभावना है। करीब 2500 नई ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव आए हैं। इन पर आपत्तियां ली जा रही हैं। जून माह में इन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे में नई ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषदों के अनुसार पद सृजित होंगे। पुनर्गठन के बाद पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ जाएगी।

ग्राम पंचायतों में ही बढ़ेंगे 5 हजार पद

हर ग्राम पंचायत में एक ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक का पद सृजित होगा। ऐसे में ढाई हजार नई ग्राम पंचायतें बनने पर ग्राम पंचायतों में ही 5 हजार पद सृजित करने होंगे। वहीं 8 नई जिला परिषदों का गठन होगा। हर जिला परिषद में औसत 13 अधिकारियों के अलावा अन्य कर्मचारियों के पद सृजित करने होंगे। पंचायत समितियों में औसत 6 अधिकारियों के अलावा अन्य कर्मचारियों के पद सृजित करने होंगे। करीब 100 नई पंचायत समितियों का गठन प्रस्तावित है। इस तरह सभी नई पंचायतीराज संस्थाओं में करीब 6 हजार पद सृजित होने का अनुमान है।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

नई और पुनर्गठित पंचायतीराज संस्थाओं के प्रस्तावों पर जिला कलक्टर के स्तर पर आपत्तियां ली जा रही हैं। नई संस्थाओं का गठन होने पर नए पद भी सृजित होंगे। ऐसे में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
-मदन दिलावर, पंचायतीराज मंत्री

यह भी पढ़ें: अप्रेल में राजस्थान में 10 वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरियों की बहार, जानें 5 भर्तियों की डिटेल