2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Gram Panchayat Election: ‘पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराना संविधान के विरुद्ध’, कांग्रेस ने CM को लिखा पत्र

राजस्थान कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सी.बी. यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर पंचायतों के चुनाव समय पर कराने की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan panchayat election

Patrika Photo

Rajasthan Gram Panchayat Update: राजस्थान में निवर्तमान सरपंचों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त करने के निर्णय के पर कांग्रेस ने विरोध दर्ज किया है। प्रदेश कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सी.बी. यादव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर पंचायतों के चुनाव समय पर कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि समय पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय संविधान के अनुच्छेद 243-ई व राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 95 के विरुद्ध है।संविधान एवं पंचायत राज अधिनियम में 5 वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के उपरांत किसी भी परिस्थिति में कार्यकाल बढ़ाने अथवा चुनाव स्थगित करने का प्रावधान नहीं है।

सरपंचों ने जताई सहमति

बता दें कि सरकार ने गुरुवार को सरपंचों को प्रशासक बनाकर पंचायतों का संचालन करने का आदेश जारी किया था। प्रदेश में 6759 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 17 जनवरी, 2024 को समाप्त हो रहा था। राजस्थान सरकार ने निर्णय से पहले करीब एक माह तक मध्यप्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड राज्यों में अपनाए गए मॉडल का मंथन किया। उसके बाद विधिक राय ली गई। इस बीच सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल से भी चर्चा की गई। सरपंचों ने भी इस पर सहमति जताई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार ने सरपंचों को बनाया प्रशासक, अगले चुनाव तक करेंगे काम; ऐसे लिया निर्णय

Story Loader