
Rajasthan Housing Board 4 आवासीय योजनाओं की पंजीकरण तिथि बढाई
Rajasthan Housing Board 4 आवासीय योजनाओं की पंजीकरण तिथि बढाई
— मुख्यमंत्री जन आवास योजना, प्रतापनगर में अब 25 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल (Rajasthan Housing Board) ने अपनी 4 आवासीय योजनाओं (Housing scheme) में पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर (registration last date Extend ) 25 अक्टूबर कर दी है। इनमें मुख्यमंत्री जन आवास योजना (Chief Minister Jan Awas Yojana) के तहत सेक्टर-8 व 26 प्रताप नगर, जयपुर और अरावली विहार आवासीय योजना, भिवाडी (Aravali Vihar Residential Scheme) के अलावा स्टूडियो अपार्टमेंट, प्रताप नगर जयपुर के लिये पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर से बढाकर 25 अक्टूबर की गई है।
आवासन आयुक्त पवन अरोडा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत तीन प्रोजेक्टों में 2398 आवास बनेंगेे। प्रताप नगर में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत सेक्टर 8 व सेक्टर 26 में दो प्रोजेक्टों में आवास निर्मित किए जाएंगे। स्टूडियो अपार्टमेंट (कोचिंग हब), प्रताप नगर में एसएफएस स्कीम में 270 आवास बनेंगे। उन्होंने बताया कि 4 योजनाओं में 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए ई-मित्र पर जाकर या घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। इन योजनाओं में आवेदकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Published on:
12 Oct 2021 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
