29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिटी पार्क घूमने वालों के लिए अब एंट्री फीस, इन्हें मिलेगी छूट

Jaipur City Park Entry charge : मानसरोवर सिटी पार्क में आज से प्रवेश शुल्क शुरू कर दिया गया है। राजस्थान आवासन मंडल ने प्रवेश शुल्क की दर 20 रुपए रखी है। अब निर्धारित प्रवेश शुल्क देकर ही लोग सिटी पार्क में घूमने सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 9 Mar 2023, 10:19 AM IST

सिटी पार्क घूमने वालों के लिए अब एंट्री फीस, इन्हें मिलेगी छूट

सिटी पार्क घूमने वालों के लिए अब एंट्री फीस, इन्हें मिलेगी छूट

जयपुर। मानसरोवर सिटी पार्क में आज से प्रवेश शुल्क शुरू कर दिया गया है। राजस्थान आवासन मंडल ने प्रवेश शुल्क की दर 20 रुपए रखी है। अब निर्धारित प्रवेश शुल्क देकर ही लोग सिटी पार्क में घूमने सकेंगे। हालांकि प्रवेश शुल्क का असर पहले ही दिन देखने को मिला। अन्य दिनों की तुलना में पार्क में घूमने आने वालों की संख्या कम नजर आ रही है। वहीं हाउसिंग बोर्ड ने लोगों को घर बैठे टिकट बुक करने की भी सुविधा दी है। लोग ऑनलाइन भुगतान कर सिटी पार्क का टिकट बुक करा सकेंगे।

सिटी पार्क में सुबह 6 से 9 बजे तक लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। बोर्ड ने सुबह आने वाले मॉर्निंग वॉकर का प्रवेश नि:शुल्क रखा है। सुबह 9 बजे तक लोगों का प्रवेश फ्री है। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। वहीं प्रतिदिन घूमने वालों के लिए 999 रुपए प्रतिवर्ष में में पास की सुविधा भी मिलेगी।

टिकट बुक कराने के लिए यूं करें ऑनलाइन भुगतान
सबसे पहले सिटभ् पार्क आरएचबी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद खुद का अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनने के बाद बुक माय टिकट पर जाना होगा। इसमें वाहनों की संख्या भी लिखनी होगी। इसके बाद प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। सिटी पार्क में क्यूआर कोड को दिखाने के बाद प्रवेश दिया जाएगा।

पार्किंग शुल्क निर्धारित
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि पार्क में आने वाले टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग के लिए भी दरें निर्धारित की गई हैं। टू व्हीलर के लिए (अधिकतम 3 घंटे) 20 रूपए व फोर व्हीलर (अधिकतम 3 घंटे) 50 पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी तरह 10 हजार रुपए प्रतिदिन प्री वेडिंग शूट तथा 50 हजार रुपए प्रतिदिन की दर से फिल्म या सीरियल की शूटिंग भी की जा सकती है।

यह भी पढ़े : सिटी पार्क में प्री वेडिंग शूट के 10 हजार और फिल्म के 50 हजार रुपए प्रतिदिन शुल्क

... तो चुकाना होगा जुर्माना
पार्क के नैसर्गिक सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए अब कार्रवाई भी होगी। पार्क में लगे स्क्लप्चर पर बैठने, उन्हें नुकसान पहुंचाने, बिजली के उपकरण छेड़ने या पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर हर बार 1 हजार रुपए तथा पार्क में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन या गंदगी फैलाने या फूल तोड़ने पर हर बार 50 रुपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग