29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सिटी पार्क में प्री वेडिंग शूट के 10 हजार और फिल्म के 50 हजार रुपए प्रतिदिन शुल्क
Play video

सिटी पार्क में प्री वेडिंग शूट के 10 हजार और फिल्म के 50 हजार रुपए प्रतिदिन शुल्क

Mansarovar City : जयपुर सिटी पार्क में 9 मार्च से लोगों को प्रवेश शुल्क देना होगा। राजस्थान आवासन मंडल ने प्रवेश शुल्क की दर 20 रुपए रखी है। इसके साथ ही 20 से 50 रुपये पार्किंग शुल्क भी देना होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Girraj Prasad Sharma

•

Updated: 8 Mar 2023, 11:06 AM IST

Mansarovar City : जयपुर। मानसरोवर सिटी पार्क में 9 मार्च से लोगों को प्रवेश शुल्क देना होगा। राजस्थान आवासन मंडल ने प्रवेश शुल्क की दर 20 रुपए रखी है। इसके साथ ही 20 से 50 रुपये पार्किंग शुल्क भी देना होगा। टू व्हीलर के लिए 20 रूपए, फोर व्हीलर 50 पार्किंग शुल्क निर्धारित किये गए है।

हालांकि सुबह 6 से 9 बजे तक आने वाले मॉर्निंग वॉकर को कोई शुल्क नहीं देना होगा, उन्हें फ्री में प्रवेश मिलेगा। 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। वहीं प्रतिदिन घूमने वालों के लिए 999 रुपए प्रतिवर्ष में में पास की सुविधा भी मिलेगी।

पार्किंग के लिए भी दरें निर्धारित
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि पार्क में आने वाले टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग के लिए भी दरें निर्धारित की गई हैं। टू व्हीलर के लिए (अधिकतम 3 घंटे) 20 रूपए व फोर व्हीलर (अधिकतम 3 घंटे) 50 पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी तरह 10 हजार रुपए प्रतिदिन प्री वेडिंग शूट तथा 50 हजार रुपए प्रतिदिन की दर से फिल्म या सीरियल की शूटिंग भी की जा सकती है।

तो चुकानों होगा एक हजार रुपए जुर्माना
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि पार्क के नैसर्गिक सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। पार्क में लगे स्क्लप्चर पर बैठने, उन्हें नुकसान पहुंचाने, बिजली के उपकरण छेड़ने या पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर हर बार 1 हजार रुपए तथा पार्क में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन या गंदगी फैलाने या फूल तोड़ने पर हर बार 50 रुपए का दंडात्मक शुल्क वसूल किया जाएगा।