5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरशाही में बदलाव : 30 आईएएस के तबादले, छह को अतिरिक्त कार्यभार, जानिए किस अधिकारी को कहां लगाया

कार्मिक विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। इस सूची में 30 आईएएस के तबादले किए गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 29 Oct 2022, 12:40 PM IST

Rajasthan IAS Transfer October 2022 Full List

नौकरशाही में बदलाव : 30 आईएएस के तबादले, छह को अतिरिक्त कार्यभार

राज्य सरकार ने दीपावली के बाद नौकरशाही में फेरबदल शुरू कर दिया है। आमतौर पर देर रात तबादला सूची जारी करने की परिपाटी के उलट इस बार शुक्रवार सुबह ही कार्मिक विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। इस सूची में 30 आईएएस के तबादले किए गए हैं। इनमें दो संभागीय आयुक्त और चार जिला कलक्टर भी बदले गए हैं।

अतरसिंह नेहरा अब जयपुर के संभागीय आयुक्त होंगे वहीं नीरज के.पवन बीकानेर संभागीय आयुक्त होंगे। तबादला सूची में अभय कुमार को एसीएस गृह , गृहरक्षा, जेल एवं राज्य अन्वेषण ब्यूरो, परिवहन सचिव की जगह अब एसीएस ग्रामीण विभाग एवं पंचायती राज एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त मामले विभाग का जिम्मा दिया गया है। जबकि अभय कुमार की जगह आनंद कुमार को प्रमुख शासन सचिव गृह, गृहरक्षा, जेल एवं राज्य अन्वेषण ब्यूरो, पदेन मुख्य सतर्कता आयुक्त , प्रमुख शासन सचिव परिवहन विभाग एवं राजस्थान राज्य पथपरिवहन निगम का जिम्मा दिया गया है। संदेश नायक को स्वच्छ भारत मिशन से खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक पद पर लगाया गया है।

आईएएएस तबादला सूची के साथ ही छह आईएएस को अतिरिक्त कार्यभार भी दिए गए हैं। शिखर अग्रवाल, कृष्ण कुणाल, भंवरलाल मेहरा, ह्दयेश कुमार शर्मा, मेघराज सिंह रतनू और हरिमोहन मीणा को अपने मौजूदा विभागों के साथ ही अन्य विभागों का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शिखर अग्रवाल को अगले आदेशों तक अपने विभाग के साथ ही प्रमुख शासन सचिव इंदिरा नहर विभाग , अध्यक्ष इंदिरा गांधी नहर बोर्ड, जल संसाधन सचिव एवं राज्य जल संसाधन आयोजना विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं कृष्ण कुनाल को पशुपाल, मत्स्य, गोपालन, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, अजमेर संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का प्रशासक, ह्दयेश कुमार को शहरी पेयजल सीवरेज और इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्यकारी निदेशक, मेघराज सिंह रतनू को पंजीयक सहकारिता विभागऔर हरिमोहन मीणा को नि:शक्तजन आयुक्त एवं शासन सचिव का जिम्मा दिया गया है। सोमवार को आईएएस गजानंद शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह अतिरिक्त कार्यभार दिया जाएगा।

इन्हें यहां लगाया

अभय कुमार- अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
- अपर्णा अरोड़ा- प्रमुख शासन सचिव उपनिवेशन सैनिक कल्याण विभाग एवं देवस्थान विभाग
- संदीप वर्मा, प्रमुख शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी
- आनंद कुमार- प्रमुख शासन सचिव गृह, गृहरक्षा, जेल एवं राज्य अन्वेषण ब्यूरो, पदेन मुख्य सतर्कता आयुक्त ्रप्रमुख शासन सचिव परिवहन विभाग एवं राजस्थान राज्य पथपरिवहन निगम
- नवीन महाजन, अध्यक्ष राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
- वैभव गालरिया, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग
- टी रविकांत प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग
- विकास सीतारामभाले, शासन सचिव, शासन सचिव श्रम, कारखाना एवं बायलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, आयुक्त श्रम विभाग
- आशुतोष एटी पेडनेकर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड एवं अध्यक्ष राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
- भानूप्रकाश एटूरू- शासन सचिव गृह विभाग
- नीरज के पवन - संभागीय आयुक्त बीकानेर
- पीसी किशन - शासन सचिव कौशल एवं उद्यमिता, रोजगार, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग
- शुचि त्यागी- सीईओ, स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी
- अत्तर सिंह नेहरा, संभागीय आयुक्त जयपुर
- करण सिंह - प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड एवं निदेशक पेट्रोलियम
- परमेश्वर लाल - प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी - आयुक्त देवस्थान विभाग
- संदेश नायक - निदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग
- रुक्मणि रियार - जिला कलक्टर हनुमानगढ़
- नथमल डिडेल - प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य पथपरिवहन निगम
- प्रदीप के.गवांडे - आयुक्त उपनिवेशन विभाग
- एमएल चौहान - संयुक्त शासन सचिव, उच्च शिक्षा विभाग
- लक्ष्मीनारायण मंत्री - जिला कलक्टर डूंगरपुर
- सुनील शर्मा - आयुक्त कॉलेज शिक्षा विभाग
- पुखराज सेन - आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण
- सौरभ स्वामी - जिला कलक्टर श्रीगंगानगर
- इंद्रजीत यादव - जिला कलक्टर प्रतापगढ़
- प्रताप सिंह - निदेशक स्वच्छ भारत मिशन
- डॉ. मंजू - संयुक्त शासन सचिव उद्योग विभाग
- अर्तिका शुक्ला - संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा विभाग