31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AGTF Big Action: लॉरेंस के लिए काम करने वाला Most Wanted गैंगस्टर दुबई से अरेस्ट, Rajasthan Police को बड़ी सफलता

Aditya Jain Arrest In Dubai: उसकी तलाश में लगातार पुलिस अधिकारी योगेश यादव और नरोत्तम वर्मा लगे हुए थे और इंटरपोल से उसके खिलाफ नोटिस जारी कराए थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 4 Apr 2025, 4:48 PM IST

Rajasthan Police की AGTF यानी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दुबई से गैंगस्टर आदित्य जैन उर्फ टोनी को अरेस्ट किया है। वह रोहित गोदारा और लॉरेंस विश्नोई के लिए काम करता था और दुबई से राजस्थान समेत यूपी, हरियाणा, दिल्ली जैसे राज्यों में रोहित एंड कंपनी का काम देखता था। विदेशी नंबरों की सिम उपलब्ध कराने से लेकर किसी टारगेट करना है, इन सबकी जिम्मेदारी टोनी संभालता था। एजीटीएफ को काफी समय से उसकी तलाश थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टोनी के खिलाफ भी काफी मामले हैं। अधिकतर रंगदारी समेत अन्य केस हैं। लेकिन एक केस फायरिंग करने का भी है। उसे काबू करने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही थी और आखिर उसके बारे में जानकारी मिली कि वह दुबई में है और वहीं फरारी काट रहा है। उसकी तलाश में लगातार पुलिस अधिकारी योगेश यादव और नरोत्तम वर्मा लगे हुए थे और इंटरपोल से उसके खिलाफ नोटिस जारी कराए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसकी लोकेशन यूएई में मिली थी। उसके बाद एजीटीएफ एक्टिव हो गई। नियमानुसार यूएई की पुलिस से संपर्क किया और वहां की पुलिस ने मदद की। टोनी को दुबई में काबू कर लिया गया है और आज उसे लेकर टीम जयपुर पहुंच जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर बाद इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि जान लेने का डर दिखाकर बड़े कारोबारियों को टारगेट कर उनसे रंगदारी लेने वाली लॉरेंस गैग के कई गुर्गे अभी फरार हैं। इन सभी को रोहित गोदारा लीड कर रहा है।