7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की ओर से 98 सीटों पर कौन होगा उम्मीदवार, जयपुर में शुरू हुआ मंथन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
bjp meeting

8 जिलों की 98 विधानसभा सीटों के लिए मं​थन शुरू

जयपुर। भाजपा के उम्मीदवारों को लेकर चल रही रायशुमारी का दूसरा चरण शनिवार से आमेर के एक होटल में शुरू हुआ। पहले दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल की अनुपस्थिति में रायशुमारी शुरू हुई। रायशुमारी के पहले दिन आठ जिलों की 36 सीटों के दावेदार अपना पक्ष रख रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता टिकट के दावेदारों का फीडबैक लेने के लिए जुटे हुए हैं। वहीं भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग की 98 विधानसभा सीटों के लिए मंथन शुरू हुआ। इसके चलते सुबह से दावेदार अपने समर्थक के साथ रायशुमारी में भाग लेने पहुंचे। होटल के बाहर लगा दावेदारों का तांता लगा हुआ है।

इन जिलों की है रायशुमारी
करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर शहर, अजमेर देहात, टोंक, दौसा, धौलपुर और भरतपुर।

मीटिंग में ये हैं मौजूद
ओम माथुर, मदनलाल सैनी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सतीश पूनिया, अरुण चतुर्वेदी, चंद्रशेखर आदि भाजपा के वरिष्ठ नेता रायशुमारी में मौजूद हैं। इसके साथ ही भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर के सभी विधायक भी बैठक में मौजूद है। सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी बैठक में शामिल नहीं है।

नहीं पहुंची मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई कंवर सेन की शोक सभा में जोधपुर जाने के चलते मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज रायशुमारी में शामिल नहीं हो सकी।