
Rajasthan Vidhan Sabha : राजस्थान विधानसभा ने देवस्थान विभाग की 85 करोड़ 22 लाख 81 हजार रुपए की अनुदान मांगों को ध्वनिमत से पारित कर दी। राज्य विधान सभा में देवस्थान विभाग (मांग संख्या-37) की अनुदान मांग पर हुई बहस पर जवाब देते हुए देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत इस साल 36 हजार वरिष्ठजनों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। राज्य सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च कर खाटूश्यामजी मंदिर को भव्यता प्रदान करेगी। साथ ही, 23 मंदिरों एवं 3 जनजाति आस्था केंद्रों के विकास कार्य करवाये जाएंगे। जोराराम कुमावत ने कहा कि देवस्थान विभाग के मंदिरों में राजस्थान के अलावा देश-विदेश के लाखों पर्यटक रोजाना दर्शनार्थ आते है। जिससे राज्य की आर्थिक आय में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग 390 प्रत्यक्ष प्रभार एवं 203 आत्मनिर्भर कुल 593 मंदिरों का प्रबंधन करता है।
राजस्थान के देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए 4 ट्रेनों का संचालन किया गया। जिससे 2999 वरिष्ठजन लाभान्वित हुए। वर्ष 2024-25 में 36 हजार वरिष्ठजनों को यात्रा कराई जाएगी। जिसमें रेल से 15 हजार वरिष्ठजनों को अयोध्या एवं 15 हजार वरिष्ठजनों को विभिन्न तीर्थ स्थल, रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, वैष्णोदेवी-अमृतसर, गंगासागर, तिरूपति, कामख्या, मथुरा-वृंदावन, मथुरा-अयोध्या इत्यादि एवं 6 हजार वरिष्ठजनों को पशुपतिनाथ, काठमांडू (नेपाल) की हवाई यात्रा कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें -
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा नन्दन कानन योजना के तहत विभिन्न स्वायत संस्थाओं, भामाशाहों तथा जिले के डीएमएफटी फण्ड के माध्यम से प्रदेश के मंदिरों की रिक्त भूमि पर सघन वृक्षारोपण कर उपवन व नक्षत्र वाटिका विकसित की जा रही है। देवस्थान विभाग के अधीन 50 मंदिरों को इस वर्ष पर्यटन विभाग की वेबसाइट व नक्शे से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। विभाग 9 मंदिरों यथा मंदिर श्री कुशल बिहारी जी बरसाना, मंदिर श्री गणेश जी रातानाडा जोधपुर, मंदिर श्री कैला देवी झील का बाड़ा बयाना भरतपुर, मंदिर श्री माताजी मावलियान जयपुर, नीमच माता उदयपुर, नागणेची माता मंदिर बीकानेर, बृजनिधि चांदनी चौक जयपुर, बिहारी जी भरतपुर एवं मथुराधीश जी अलवर में ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई है।
जोराराम कुमावत ने कहा कि देवस्थान विभाग मंदिर संस्कृति एवं प्रतिष्ठता को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटन विकास की दृष्टि से प्रदेश में पैनोरमा निर्माण तथा महत्वपूर्ण स्मारकों, मंदिरों के संरक्षण, जीर्णोद्धार कार्य सहित अन्य सुविधाएं राशि 140 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जाएगी।
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि खाटूश्यामजी को भव्यता प्रदान करने के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। राज्य में मंदिरों के जीर्णोद्धार व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 23 मंदिरों को एवं 3 जनजाति आस्था केन्द्रों के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि पिछली सरकार ने गोविन्ददेव जी सहित 14 मंदिरों के विकास के लिए बजट घोषणा की थी जिसे पूर्ण नही किया जा सका। उन्होंने सदन को विश्वास दिलाया कि प्रदेश के ऐसे 20 मंदिरों एवं आस्था केन्द्रों के विकास कार्य, आगामी वर्ष में 300 करोड़ रुपए की राशि से करवाये जाएंगे।
यह भी पढ़ें -
Published on:
25 Jul 2024 04:20 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
