जयपुर

नागौर में दलितों को कुचलने का मामला, नड्डा ने बनाई जांच कमेटी

नागौर के कुचामन में तीन दलितों को बर्बरतापूर्ण ढंग से कुचलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घटना की जांच के लिए पार्टी सांसदों की एक समिति का गठन किया है।

less than 1 minute read
Aug 31, 2023
नागौर में दलितों को कुचलने का मामला, नड्डा ने बनाई जांच कमेटी

जयपुर। नागौर के कुचामन में तीन दलितों को बर्बरतापूर्ण ढंग से कुचलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घटना की जांच के लिए पार्टी सांसदों की एक समिति का गठन किया है। यह समिति घटना स्थल का दौरा करेगी तथा अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही नड्डा को सौंपेगी।

कमेटी में यूपी के पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद बृजलाल, सांसद कान्ता कर्दम, रंजीता कोली और डॉ. सिकन्दर कुमार को कमेटी में शामिल किया है। आपको बता दें कि इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा एक व्यक्ति अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहा है। भाजपा नेता लगातार मामले को लेकर सरकार पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि राज्य में ऐसी जघन्य हत्याएं, दलित उत्पीड़न, महिलाओं पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अत्याचार एवं जंगलराज चरम पर है तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

2 को रणथम्भौर आएंगे नड्डा

राजस्थान भाजपा की ओर से 2 सितंबर को परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की जा रही है। जेपी नड्डा रणथम्भौर के त्रिनेत्र गणेशजी से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके अगले दिन 3 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व तमें दूसरी परिवर्तन यात्रा बेणेश्वर धाम डूंगरपुर से प्रारंभ होगी। तीसरी परिवर्तन यात्रा 4 सितंबर को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रामदेवरा जैसलमेर और चौथी परिवर्तन यात्रा 05 सितंबर 2023 को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में गोगामेडी हनुमानगढ़ से प्रारंभ होगी।

Published on:
31 Aug 2023 01:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर