3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: शहीद फौजी की ‘वीरांगना’ पत्नी बोली, ‘PAK से लड़ने वाली फौज करूंगी तैयार, बेटे को भेजूंगी देश सेवा के लिए’

आतंकियों की घुसपैठ की सूचना पर सेना द्वारा इलाके में चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान राघवेन्द्र वीरगति को प्राप्त हुए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Nov 30, 2016

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए धौलपुर के राघवेन्द्र सिंह परिहार की पत्नी अंजू का कहना है कि वो पाकिस्तान से लडने के लिए पूरी फौज तैयार करेंगी। अपने पति की आतंकी हमले में शहीद होने की सूचना के बाद मीडिया से बात करते हुए अंजू ने रुंधे गले से कहा, ''मेरे पति तो शहीद हो गए, लेकिन अभी 5 माह का बेटा है उसे भी देश सेवा के लिए भेजूंगी।''

उन्होंने यह भी कहा कि मुझे जब भी मौका मिलेगा तब पूरी सेना तैयार करूंगी। आखिर पाकिस्तान कितने बेटों की शहादत लेगा। अंजू फिलहाल मध्यप्रदेश के जोरा से बीएड कर रही है।

kashmir-2385001.html">READ: नगरोटा में सेना के कैंप पर आतंकी हमले में धौलपुर का सपूत शहीद

अंजू ने कहा कि अब उनका मकसद शिक्षण के माध्यम से राजस्थान के हर स्कूल में बच्चों को संस्कार देकर भारतीय फौज के लिए जवान तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि उसे गर्व है कि उसके पति देश के लिए शहीद हुए हैं।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में राघवेन्द्र सिहं परिहार शहीद हो गए थे। आतंकियों की घुसपैठ की सूचना पर सेना द्वारा इलाके में चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान राघवेन्द्र वीरगति को प्राप्त हुए थे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader