
राजस्थान में प्री-मानसून के रफ्तार पकड़ने से प्रदेश के कई जिलों के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। माना जा रहा है कि आज से चार दिन तक प्रदेश के 16 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। साथ ही 25 जून तक प्रदेश में मानसून की एंट्री होने का पूर्वानुमान था। लेकिन सोमवार 17 जून तक मानसून ने गुजरात में प्रवेश किया है।
हालांकि मौसम विभाग की ओर से जारी मानसून की ताजा स्थिति पर नजर डाले तो अब गुजरात से राजस्थान के बीच की दूरी तय करने में मानसून को ज्यादा समय नहीं लगने वाला है।
प्रदेश के अलग अलग इलाकों में इन दिनों प्री मानसून की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में अगले 3-4 दिन और बारिश जारी रहने की संभावना है। 24-25 जून को कोटा-उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि बारिश के बाद अधिकांश शहरों में पारे में गिरावट आई है, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिलने लगी है।
Updated on:
23 Oct 2024 12:24 pm
Published on:
23 Jun 2024 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
