25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 9 जिलों के नगर परिषद उपचुनाव का परिणाम घोषित, जानें किसकी हुई हार-जीत

राजस्थान के बांसवाड़ा , चित्तौड़गढ़, दौसा, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर और सीकर में नगर निकाय उप-चुनाव हुए। जिसका परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। जानें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 10 Jan 2025, 1:53 PM IST

rajasthan City Council By-Election Result

rajasthan City Council By-Election Result

Rajasthan City Council By-Election Result: राजस्थान के 9 जिलों में गुरूवार को नगर निकाय उपचुनाव हुआ। जिसका परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। बांसवाड़ा , चित्तौड़गढ़, दौसा, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर और सीकर में नगर निकाय उप-चुनाव हुए।

बांसवाड़ा में BJP की प्रमिला मईडा जीतीं

बांसवाड़ा के कुशलगढ़ नगर पालिका कुशलगढ के वार्ड 17 के उपचुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान में 88.83 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 430 मतदाता थे, जिसमें से 178 पुरुषों और 202 महिलाओं सहित 382 मतदाताओं ने मतदान किया।

कांग्रेस की वाली बाई रावत ओर भाजपा की प्रमिला मईड़ा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली। जिसमें भाजपा प्रत्याशी प्रमिला मईडा ने 184 मतों से जीत दर्ज की।

चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस की तसनीम बानो जीतीं

चित्तौड़गढ़ की कपासन नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित सदस्य के उपचुनाव में 84.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इस उपचुनाव में 885 मतदाताओं में से 746 मतदाताओं ने मतदान किया। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तसनीम बानो एवं भाजपा प्रत्याशी रुबीना बानो के बीच सीधा मुकाबला हुआ। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी तसनीम बानो ने 163 वोटो से जीत दर्ज की।

दौसा से दीपक प्रजापत जीते

दौसा के वार्ड नंबर 17 के नगर परिषद उपचुनाव में गुरूवार को 71.55% हुआ मतदान हुआ। उपखण्ड निर्वाचन अधिकारी मूलचंद लूणिया ने बताया कि कुल 1199 मतदाताओं में से 858 ने मतदान किया। बूथ नंबर 31 पर कुल 455 में से 333 तथा बूथ नंबर 32 पर 744 मतदाताओं में 525 ने मतदान किया। इस उपचुनाव में फिर से कांग्रेस को जीत मिली है। दीपक प्रजापत वार्ड पार्षद बने।

झालावाड़ से नफीस खान जीते

झालावाड़ जिले में नगर परिषद के वार्ड 13 में गुरुवार को उपचुनाव हुए। शाम तक हुए चुनाव में 65.81 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। आरओ अभिषेक चारण ने बताया कि वार्ड 13 में कुल 971 वोट में से 639 वोट पड़े। कुल 65.81 फीसदी मतदान हुआ। इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नफीस खान ने जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशी को 27 मतों से हराया। वार्ड 13 पार्षद मोहम्मद शफीक खान के निधन के बाद पद रिक्त हुआ था।

सवाई माधोपुर से जयप्रकाश सांमरिया जीते

सवाईमाधोपुर जिले के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 55 में गुरुवार को पार्षद पद के लिए उपचुनाव का शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 67.73 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1100 मतदाताओं में से 745 ने वोट डाला। जिसमें भाजपा के बागी जयप्रकाश सांमरिया ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी हरिबाबू जीनगर तीसरे नंबर पर रहे।

सीकर के रींगस से मुकेश कुमावत ने मारी बाजी

सीकर के रींगस में वार्ड-12 के लिए गुरूवार को नगर परिषद उपचुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश कुमावत ने बाजी मारी। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभाष कुमावत को 83 मतों से हराया।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल का बाड़मेर दौरा: सांसद उम्मेदाराम ने उठाए 4 महत्वपूर्ण सवाल, पूछा- क्या लूणी नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकेंगे?

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग