31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी आबादी को अभी भी विधानसभा और कैबिनेट में नहीं मिल रहा पूरा मौका, जानिए अब तक कितनी महिलाओं को मिला पद?

देश में आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं की राजनीतिक चेतना में वृद्धि जरूर हो रही है, लेकिन उन्हें आबादी के अनुसार अब भी विधानसभा और मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Dec 10, 2023

jaipur_election_news.jpg

Rajasthan Assembly Election Result 2023: देश में आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं की राजनीतिक चेतना में वृद्धि जरूर हो रही है, लेकिन उन्हें आबादी के अनुसार अब भी विधानसभा और मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। पहली विधानसभा (1952) से लेकर 15वीं विधानसभा तक 40 महिलाओं को ही मंत्री बनने को मौका मिला है। दूसरी विधानसभा (1957) में किसी भी महिला को मंत्री नहीं बनाया गया। अन्य सभी विधानसभाओं में महिलाओं को मंत्री बनाया, लेकिन उनकी संख्या घटती-बढ़ती रही। 1995 में सबसे ज्यादा 7 महिलाएं मंत्री बनी। प्रदेश में पहली महिला मंत्री बनने को मौका कमला को मिला। उन्हें कांग्रेस की सुखाड़िया सरकार में 13 नवंबर 1954 को शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग में उप मंत्री बनाया गया था। राजस्थान की बारहवीं विधानसभा में दो बड़ी उपलब्धि जुड़ी। दिसंबर 2003 में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनी तो 16 जनवरी 2004 को सुमित्रा सिंह पहली विधानसभा अध्यक्ष बनी।











































































































वर्ष महिला जीतीसत्तापक्ष की महिलामंत्री बनी
1952 211
1957 980
1962 882
1967 762
1972 13131
1977 861
1980 1073
1985 1797
1990 1154
1993 1053
1998 15146
2003 13112
200829143
2013 29235
201827003
2023209(अभी सीएम व मंत्री नहीं बने)
Story Loader