5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं का गठन

सरकार ने प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं (New municipality) का गठन (formation) कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में इन नगर पालिकाओं का गठन किया गया है। इन्हें मिलकार अब प्रदेश में 212 नगरीय निकाय हो गए है। जयपुर जिले में बस्सी और पावटा को नगर पालिका बनाई है। वहीं अलवर जिले में सबसे अधिक तीन नगर पालिका बनाई गई है, इनमें लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ और बानसूर को नगर पालिका बनाई है।

2 min read
Google source verification
प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं का गठन

प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं का गठन

प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं का गठन
— मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में किया नगर पालिकाओं का गठन
— अब प्रदेश में हुई 212 नगरीय निकाय
— जयपुर जिले में बस्सी और पावटा नगर पालिका

जयपुर। सरकार ने प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं (New municipality) का गठन (formation) कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा की अनुपालना में इन नगर पालिकाओं का गठन किया गया है। इन्हें मिलकार अब प्रदेश में 212 नगरीय निकाय हो गए है। जयपुर जिले में बस्सी और पावटा को नगर पालिका बनाई है। वहीं अलवर जिले में सबसे अधिक तीन नगर पालिका बनाई गई है, इनमें लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ और बानसूर को नगर पालिका बनाई है।

इनके अलावा दौसा जिले में मण्डावरी नगर पालिका, जोधपुर जिले में भोपालगढ़ नगर पालिका, सिरोही जिले में जावाल नगर पालिका, भरतपुर जिले में सीकरी और उच्चैन नगर पालिका, धौलपुर जिले में सरमथुरा और बसेड़ी नगर पालिका, करौली जिले में सपोटरा नगर पालिका, कोटा जिले में सुल्तानपुर नगर पालिका, बारा जिले में अटरू नगर पालिका और श्रीगंगानगर जिले में लालगढ़-जाटान नगर पालिका बनाई गई है।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट घोषणा में कहा था कि प्रदेश में जनहित में विकास कार्यो में तेजी लाने और जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए नगर पालिकाओं का गठन किया जाएगा। इसी क्रम में प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं का गठन किया गया है। मंत्री धारीवाल ने बताया कि नवगठित नगर पलिकाओं में सम्मिलित किए गए ग्राम पंचायत क्षेत्रों को पंचायत सीमा से पृथक करने की कार्यवाही के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव को अधिसूचना की प्रति भिजवा दी जाएगी।

नई नगर पालिकाओं की सीमा तय

जिला — नगर पालिका — ये ग्राम पंचायत व राजस्व गांव शामिल
1. जयपुर — बस्सी नगर पालिका — बस्सी
2. जयपुर — पावटा नगर पालिका — पावटा,शिवनगर, प्रागपुरा
3. अलवर — लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका — लक्ष्मणगढ, मौजपुर, बहरपुरी, सजनपुरी, खेडली लोधा, सैमला, लीली एवं सूरजगढ
4. अलवर — रामगढ़ नगर पालिका — रामगढ, खेडी, डोली, बर्डोद, दोहली, सरहेटा, बाघोडी, यादव नगर, पूठी, निवाली, सोनागढ, नंगला बलेया, पिपरोली, गोहा एवं चोकी
5. अलवर — बानसूर नगर पालिका — कस्बा बानसूर, बाढ पुरोहित, बाढ ढेगूवास, बाढ धूंधला, बाढ-भावसिंह, माजरा रावत, टोडिया का बास
6. दौसा — मण्डावरी नगर पालिका क्षेत्र — मण्डावरी
7. जोधपुर — भोपालगढ़ नगर पालिका — भोपालगढ, बासनी थेडा
8. सिरोही — जावाल नगर पालिका — जावाल
9. भरतपुर — सीकरी नगर पालिका — सैंदवाडा पट्टी, सौलपुर पट्टी, कुतकपुर पट्टी, सीकरी पट्टी एवं कामिलपुर पट्टी
10. भरतपुर — उच्चैन नगर पालिका क्षेत्र — उच्चैन, तुहियापट्टी, अंधियारी, बसेरी, चकखरका, खरका, बारह पट्टी, गिलगिलियापट्टी, चूरारीगूजर, गहलऊ, रूंध खरका, खरैरा, बरकौली, जुगलापट्टी
11. धौलपुर — सरमथुरा नगर पालिका — सरमथुरा-प्रथम, सरमथुरा-द्वितीय, गढाखो, गैंदापुरा, पदमपुरा, बरईपुरा
12. धौलपुर — बसेड़ी नगर पालिका — बसेडी-प्रथम, बसेडी-द्वितीय, कन्दपुरा, तिमासिया, मद बादरी एवं नगला दरवेशा
13. करौली — सपोटरा नगर पालिका — सपोटरा, लोकेशनगर, तुरसंगपुरा, बापोती, मांगरोल
14. कोटा — सुल्तानपुर नगर पालिका — सुल्तानपुर, खेडली तंवरान, तोरण, नोताडा, नोताडा एवं नापाहैडा-ग्राम पंचायत किशोरपुरा
15. बारा — अटरू नगर पालिका — अटरू, लक्ष्मीपुरा, खेडलीगंज, रतनपुरा, गोविन्दपुरा, चैनपुरिया, खेडलीबांसला, बेडक्या
16. श्रीगंगानगर — लालगढ़-जाटान नगर पालिका — लालगढ-जाटान

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग