
Devji Patel Bhagirath Chaudhary Narendra Khichar
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने नई रणनीतियां बनाई। अपनी बनाई रणनीति के तहत भाजपा ने राजस्थान की सत्ता पर भगवा फहरा दिया। नई रणनीति के तहत भाजपा ने 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाया। इनमें से चार जीत गए, पर तीन सांसदों को हार का मुंह देखना पड़ा। अब ये तीन सांसद अपने सियासी भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अब क्या होगा? ऐसे में पार्टी में कार्यकर्ताओं के बीच भी एक ही चर्चा है कि इन सांसदों का भविष्य क्या होगा? पार्टी इन्हें वापस सांसद का चुनाव लड़वाएगी या फिर कुछ और जिम्मेदारी सौंपेगी। इस बीच तीनों सांसदों ने राजस्थान प्रदेश नेतृत्व के शीर्ष नेताओं से भी बातचीत की है। इनमें भागीरथ चौधरी, देवजी पटेल और नरेन्द्र खींचड़ हैं। गौर करें दिल्ली में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। इस बार नए चेहरों को मौका देने की भी बात हुई।
दिया कुमारी डिप्टी सीएम बनी, बाकी 2 मंत्री
लोकसभा सांसद रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दिया कुमारी, बालकनाथ व राज्यसभा सांसद रहे किरोड़ीलाल मीना चुनाव जीते। दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री बनाई गईं तो राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरोड़ीलाल मीना को मंत्री पद दिया गया। बालकनाथ अभी इस लिस्ट से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें - RAS मेंस की परीक्षा पर नया अपडेट, सीएम भजन लाल शर्मा से मिले किरोड़ी लाल मीणा, जानें क्या है मामला
यह भी पढ़ें - हिट एंड रन कानून क्या है जानें, आखिर क्यों राजस्थान सहित पूरे देश के ड्राइवरों के हैं होश फाख्ता
Updated on:
02 Jan 2024 12:08 pm
Published on:
02 Jan 2024 12:07 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
