2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : ना कोविड, ना स्वाइन फ़्लू, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने खुद किया अपनी बीमारी का खुलासा

former CM Ashok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत "हैप्पी हाइपॉक्सिया"से पीडि़त -सोशल मीडिया एक्स पर आज सुबह किया खुलासा - साथ ही आम लोगों को किया जागरूक

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 08, 2024

Rajasthan News : ना कोविड, ना स्वाइन फ़्लू, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने खुद किया अपनी बीमारी का खुलासा

Rajasthan News : ना कोविड, ना स्वाइन फ़्लू, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने खुद किया अपनी बीमारी का खुलासा

former CM Ashok Gehlot: जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले कुछ दिनों से कोविड व स्वाइन फ्लू से पीडि़त है। उनका इलाज भी चल रहा है। लेकिन गहलोत ने गुुरुवार सुबह सोशल मीडिया एक्स पर अपनी "हैप्पी हाइपॉक्सिया" बीमारी का भी खुलासा किया है। साथ ही बताया है कि यह बीमारी क्यों हो रही है। आमजन को इससे बचाव के तरीके भी बताए हैं।

उन्होंने आठ फरवरी को सुबह सवा नौ बजे एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘ हाल में तमाम नई रिसर्च से पता चला है कि कोविड के दौरान एवं कोविड के बाद भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी हो जाती है जिसे "हैप्पी हाइपॉक्सिया" कहते हैं। इस बीमारी में कई बार मरीज को भी पता नहीं चलता क्योंकि सांस लेने में भी तकलीफ नहीं होती परन्तु समय पर डाइगनोसिस ना हो तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

मेरे साथ भी कोविड के कारण हैप्पी हाइपॉक्सिया की स्थिति बनी पर डॉक्टर्स ने इसे समय रहते पहचान लिया परन्तु इससे मुझे 5-6 दिन बहुत परेशानी हुई।

अगर आपको शरीर में कोई भी परेशानी लगे तो अपना ऑक्सीजन लेवल जरूर चैक करते रहें। आजकल तमाम तरह के वायरल इन्फेक्शन फैल रहे हैं। इसलिए डॉक्टर्स भी मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल कर ऑक्सीजन लेवल मापने की सलाह अवश्य देंवे।

Story Loader