8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : गहलोत के नाकारा, निकम्मा कहने वाले बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा के इस दिग्गज नेता ने राहुल गांधी के लिए कह दी बड़ी बात

गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सीएम शर्मा सीधे आदमी हैं। भाजपा की प्रदेश में कम सीटें आती हैं तो इसमें उनका क्या कसूर है। वे घबराएंगे तो चले जाएंगे। मोदी-शाह उनको हटा देंगे। मेरी हमदर्दी तो उनके साथ है कि वे पांच साल पूरे करें।

2 min read
Google source verification

Jaipur News : जयपुर. पूर्व सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं को नकारा, निकम्मा और गद्दार कहने पर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने गहलोत के बयान के बाद पलटवार किया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे रिछपाल मिर्धा ने गहलोत के बयान पर कहा कि कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेताओं तक के काम नहीं होते थे। कांग्रेसी नेताओं ने मान सम्मान बचाने के लिए पार्टी छोड़ी और भाजपा का दामन थामा, इसके जिम्मेदार गहलोत ही हैं। अंत में आलाकमान और गहलोत ही कांग्रेस में बचेंगे। चार जून से पहले जितनी बयानबाजी करनी है कर लो, उसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। हमने और कई नेताओं ने खून पसीने से कांग्रेस पार्टी को सींचा था। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में हमारा कोई स्वार्थ नहीं है।

पूर्व सीएम गहलोत (Former CM Ashok Gehlot ) के बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि जिन नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, वो कभी कांग्रेस में सबसे ज्यादा आपके ही करीबी थे। उनकी पॉलिटिकल परफॉरमेंस भी आपको खूब भाती थी। अब आप कांग्रेस की विचारधारा को त्यागकर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के लिए नाकारा, निकम्मा जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा सबसे बड़े 'नॉन परफॉर्मिंग एसेट' कांग्रेस के युवराज ही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्व सीएम गहलोत ने सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं को नकारा, निकम्मा और गद्दार कहकर विवाद को हवा दे दी थी। उन्होंने ऐसे नेताओं को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट बताया था। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वालों ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। कई युवाओं को मंत्री बनाया था, लेकिन जब जरूरत थी तब वे पार्टी छोड़कर चले गए।

गहलोत ने राजस्थान पत्रिका की खबर का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में 87 लाख पेंशनर्स लाभार्थियों को 4 महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के मुजरे वाले बयान को लेकर कहा कि उन्हें पद का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में पर्ची से सरकार बनती है और प्यार से हटा देते हैं। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को हटाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को अच्छे सलाहकारों की जरूरत है, अगर वे दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलेंगे तो ज्यादा दिन नहीं चल पाएंगे।

सीएम सीधे आदमी, उनके साथ हमदर्दी
गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सीएम शर्मा सीधे आदमी हैं। भाजपा की प्रदेश में कम सीटें आती हैं तो इसमें उनका क्या कसूर है। वे घबराएंगे तो चले जाएंगे। मोदी-शाह उनको हटा देंगे। मेरी हमदर्दी तो उनके साथ है कि वे पांच साल पूरे करें।