8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 हजार रुपए में बेचा बैंक खाता, कुछ ही दिन में खाते में आए चार करोड़

जांच में सामने आया कि गिरोह के सरगना नामी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचार करते हुए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं

2 min read
Google source verification
500_rs_note.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर/चिड़ावा। जयपुर के एक व्यक्ति को ट्रेडिंग में कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 55 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में मानसरोवर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चिड़ावा, सोलाना और सूरजगढ़ के रहने वाले हैं। युवकों ने कमीशन के लालच में साइबर ठगों के लिए बैंक खातों की व्यवस्था की थी। जिसमें महज कुछ ही दिनों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन हो गया। पुलिस ने बताया कि मानसरोवर थाने में 12 जनवरी 2024 को पीड़ित अनिल सिंह ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उनका भतीजा ट्रेडिंग करता है।

दिसंबर में उनके भतीजे ने सोशल मीडिया ऐप पर ट्रेडिंग से जुड़ी वेबसाइट का लिंक देखा। जिसे ओपन करने के बाद ठगों ने विभिन्न प्रोसेस करवाके करीब 55 लाख रुपए जमा करवा लिए। पुलिस ने जांच की तो ग्रीन आर्मी के नाम से खाता खुला हुआ था। जिसका मालिक चिड़ावा निवासी अमित कुमार निकला। पुलिस ने खाताधारक अमित कुमार को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ कि तो सामने आया कि अमित ने बैंक खाता सोलाना निवासी प्रीतम कुमार को बेचा था। पुलिस ने प्रीतम को पकड़ा तो मामले में सूरजगढ़ के सुमित का नाम भी सामने आया। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दस लाख करवाए रिफंड

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक खाते को फ्रीज करवा दिया। जिसमें मिले दस लाख रुपए पीड़ित को रिफंड करवा दिए। जांच में सामने आया कि गिरोह के सरगना नामी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचार करते हुए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं।

सूत्रों के अनुसार चिड़ावा निवासी आरोपी अमित को बैंक खाता बेचने के लिए महज 25 हजार रुपए मिले थे। बताया जा रहा है कि अमित के खाते में महज कुछ ही दिन में चार करोड़ से ज्यादा रुपए आए। जो कि ठगों ने खाताधारक से ओटीपी पूछकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। ठगी का खेल विदेश से ऑपरेट होने की भी जानकारी मिल रही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Jaipur Bank Robbery: कैशियर को गोली मारने के बाद भागा लुटेरा, एक लुटेरे को गोली लगी