जयपुर

Rajasthan Next Cm: तो जादूगर ने विधायकों के इस अंकगणित से बोया बगावत का बीज

Rajasthan Next CM : कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन से जारी सियासी ड्रामे पर पार्टी अपने विधायकों से संपर्क नहीं कर पा रही है। इस दूरी के वातावरण में राजस्थान पत्रिका ने हर संभाग में विधायकों से संपर्क कर उनके मन की बात जानने का प्रयास किया। हालांकि ऐसे विधायकों की संख्या भी कम नहीं है, जो या तो गोलमोल जवाब दे रहे हैं या जवाब देने से बच रहे हैं अथवा पकड़ से दूर रहे। आइए जानें किस संभाग के विधायकों के मन में क्या चल रहा है...

2 min read
Sep 27, 2022
sachin pilot with ashok gehlot

कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन से जारी सियासी ड्रामे पर पार्टी अपने विधायकों से संपर्क नहीं कर पा रही है। इस दूरी के वातावरण में राजस्थान पत्रिका ने हर संभाग में विधायकों से संपर्क कर उनके मन की बात जानने का प्रयास किया। हालांकि ऐसे विधायकों की संख्या भी कम नहीं है, जो या तो गोलमोल जवाब दे रहे हैं या जवाब देने से बच रहे हैं अथवा पकड़ से दूर रहे। आइए जानें किस संभाग के विधायकों के मन में क्या चल रहा है...

निष्कर्ष यह

56 प्रतिशत विधायक बोले, सीएमआर बुलाया....पहुंच गए धारीवाल के घर

54 प्रतिशत विधायकों ने कहा, स्वेच्छा से इस्तीफा दिया। एक चौथाई विधायकों ने इस्तीफा दिया ही नहीं

46 प्रतिशत चाहते हैं नहीं बदले सीएम। 22 प्रतिशत ने निर्णय आलाकमान पर छोड़ा।

सभी संभागों से एक ही आवाज, किसी ने नहीं लगाई बोलने पर पाबंदी

क्या मुख्यमंत्री बदले?

जयपुर: 22 में से 11 विधायकों ने स्वेच्छा से दिया इस्तीफा, जबकि 5 ने इस्तीफा दिया ही नहीं। दो विधायक गोलमोल बोले।

अजमेर: तीन में दो विधायकों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, जबकि एक ने इस्तीफा दिया ही नहीं।

उदयपुर: 5 में से चार विधायकों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, जबकि एक ने इस्तीफा दिया ही नहीं।

जोधपुर: 4 में से तीन विधायकों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, जबकि एक ने इस्तीफा दिया ही नहीं।

भरतपुर: 6 में से दो विधायकों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, जबकि दो ने इस्तीफा दिया ही नहीं।

बीकानेर: 4 में से एक विधायक ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, जबकि एक ने इस्तीफा दिया ही नहीं।

जयपुर: 22 में से 7 विधायक सीएम नहीं बदलना चाहते, जबकि 3 सीएम बदलने के पक्ष में। 2 ने निर्णय आलाकमान पर छोड़ा। 2 बोले, गहलोत के अध्यक्ष बनने पर ही बदले सीएम। 6 का जवाब गोलमोल।

अजमेर: तीन में दो विधायकों ने आलाकमान निर्णय करे, जबकि एक नहीं बदलने के पक्ष में।

उदयपुर: 4 में से तीन विधायक सीएम नहीं बदलने के पक्ष में, जबकि एक ने कुछ जवाब नहीं दिया।

जोधपुर: 4 में से तीन विधायक सीएम नहीं बदलने के पक्ष में, जबकि एक ने निर्णय आलाकमान पर छोड़ा।

भरतपुर: 4 विधायक सीएम नहीं बदलने के पक्ष में, जबकि 4 ने निर्णय आलाकमान पर छोड़ा। 4 जवाब देने से बचते रहे, जबकि विधायक ने कहा एक व्यक्ति एक पद का सिद्धान्त लागू हो।

बीकानेर: 4 में से एक विधायक सीएम नहीं बदलने के पक्ष में, जबकि एक ने निर्णय आलाकमान पर छोड़ा। दो जवाब देने से बचते रहे।

Published on:
27 Sept 2022 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर