4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Next CM Update : किसके हाथ होगी राजस्थान की कमान: CM पद को लेकर अब आई ये चौंकाने वाली खबर

Rajasthan New CM: फिल्म त्रिदेव देखी है। नहीं देखी तो देख लीजिए। जिस तरह उस फिल्म की कहानी तीन किरदारों के आसपास घूमती है, ठीक उसी तरह से राजस्थान की राजनीति पिछले 32 सालों से तीन नामों के आसपास ही नाचती रही है। पहला पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजे और तीसरा अशोक गहलोत। 32 साल की राजनीति में सिर्फ यह तीन व्यक्ति ही प्रदेश के मुख्यमं

2 min read
Google source verification
tn_3.jpg

फिल्म त्रिदेव देखी है। नहीं देखी तो देख लीजिए। जिस तरह उस फिल्म की कहानी तीन किरदारों के आसपास घूमती है, ठीक उसी तरह से राजस्थान की राजनीति पिछले 32 सालों से तीन नामों के आसपास ही नाचती रही है। पहला पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजे और तीसरा अशोक गहलोत। 32 साल की राजनीति में सिर्फ यह तीन व्यक्ति ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहे।

90 के दशक में राजनीति ने करवट ली। 4 मार्च 1990 में सबसे पहले भैरो सिंह शेखावत पहली बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए। वह दो कार्यकाल में आठ साल मुख्यमंत्री रहे। वहीं फिर वसुंधरा राजे ने भारतीय जनता पार्टी की जब बागडोर संभाली तो दो कार्यकाल में 10 सालों तक मुख्यमंत्री रहीं और कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद पर तीन कार्यकाल में अशोक गहलोत 14 सालों से काबिज रहे।

अब प्रदेश को 32 साल बाद चौथा मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है जबकि पड़ोसी राज्यों पर नजर डालें तो मुख्यमंत्री का बदलाव जारी रहा। राजस्थान की राजनीति का पायलट कौन होगा। यह करीबन जब तय हो चुका है तो अशोक की लाट कब तलक अपना तख्त संभाल पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा लेकिन विभिन्न प्रदेशों में मुख्यमंत्री कैसे तास के पत्तों की तरह फेंटे गए यह हम बताते हैं।

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश ने बदले सात-सात मुख्यमंत्री
राजनीति की रस्साकशी में उत्तर प्रदेश का कोई सानी नहीं है। इसी 32 साल में यहां सात मुख्यमंत्री बदले गए। वही हाल मध्यप्रदेश का भी रहा यहां भी सात ही मुख्यमंत्री बदले गए हालांकि शिवराज सिंह चैहान का कार्यकाल लंबा है लेकिन बदलाव यहां हुआ है। राजस्थान से बेहद छोटे आकार वाला हरियाणा भी अब तक पांच मुख्यमंत्री देख चुका है वहंी गुजरात की राजनीतिक रात में मुख्यमंत्री कब बदल जाएं कोई कुछ कह नहीं सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बावजूद इसी 32 साल में वहां 10 मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल ने 45 साल में देखे सिर्फ तीन मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद की बात करें तो 45 साल में सिर्फ तीन मुख्यमंत्री यहां हुए हैं। सबसे लंबा कार्यकाल बिताने वाले ज्योति बसु, यहां 23 साल तक मुख्यमंत्री रहे। वहीं दूसरे मुख्यमंत्री बुद्धदेव भटटाचार्य 11 साल तक मुख्यमंत्री रहे और उसके बाद अब तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद ममता बनर्जी पिछले 11 सालों से मुख्यमंत्री पद पर बनी हुई हैं।

उड़ीसा में 22 साल से एक ही मुख्यमंत्री
उड़ीस में राजनीति की बागडोर जब से नवीन पटनायक ने संभाली है। राजनीति की नई पटकथा लिख दी है। वैसे इनका भी घर नाम पप्पू है लेकिन इन्हें उड़ीसा की राजनीति से पिछले 22 सालों से कोई हिला भी नहंी पाया है। धमेंद्र प्रधान ने भी यहां काफी जोर लगाया है लेकिन तिलस्म टूट नहीं रहा है। नवीन पटनायक पिछले 22 सालों से मुख्यमंत्री है लेकिन यहां भी 90 से 2000 के बीच पांच मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं।