
Rajasthan: Orgy to half of the miscreants in the capital of Rajasthanमॉक साइकोलॉजी के हो रहे शिकार
राजधानी में पुलिस गश्त व्यवस्था को धता बताते हुए आधा दर्जन बदमाशों ने बुधवार अलसुबह शहर में जमकर उत्पात मचाया। तीन थाना इलाकों में बाइक सवार बदमाशों ने एक दर्जन से ज्यादा कारों के शीशे तोड़ दिए। कुछ जगहों पर कारों से सामान भी चुरा लिया।
घटना का पता चलने पर सकते में आई शहर पुलिस सक्रिय हुई। आनन-फानन डीसीपी साउथ मृदुल कच्छावा ने महेश नगर थाना पुलिस की स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई का आदेश दिया। टीम ने 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि चार अभी फरार हैं।
आरोपियों ने सुबह चार बजे तक शराब पी थी। इसके बाद वे तीन अलग-अलग बाइकों पर डंडे लेकर निकले। रास्ते में खड़ी मिली कई कारों के शीशे तोड़े। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर सोडाला नंदपुरी निवासी रवीन्द्र यादव (18) और गोपी विहार स्वेज फार्म निवासी शुभम शर्मा (20) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है।
महेश नगर: 11 कारों के शीशे तोड़े
सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि महेश नगर थाना इलाके में स्वेज फार्म स्थित नरेन्द्र नगर में कारों के शीशे तोड़े गए हैं। मौके पर पुलिस को आशीष शर्मा, पीयूष कुमार, कमला खेतान, पवन झा, विजित वशिष्ठ सहित अन्य ने कार में तोड़फोड़ की शिकायत दी। यहां आरोपियों ने 11 कारों को नुकसान पहुंचाया है।
श्यामनगर: कार में से मोबाइल-रुपए चोरी
कुछ देर बाद ही पता चला कि आरोपियों ने श्याम नगर इलाके में पुरानी चुंगी के पास अनुराग की कार भी तोड़ी है। इसमें से एक मोबाइल व साढ़े चार हजार रुपए चुरा ले गए।
सदर: हटवाड़ा रोड पर हुड़दंग-तोड़फोड़
आरोपियों ने सदर थाना इलाके में हटवाड़ा रोड, शांति नगर निवासी प्रकाश शर्मा के बेटे की कार भी तोड़ दी। हालांकि यहां पांच गाड़ियों के शीशे तोड़ने की सूचना है, लेकिन रिपोर्ट सिर्फ इन्होंने दर्ज कराई है।
Published on:
26 May 2022 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
